फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Why waste falls from the sky all over the world?

आखिरकार दुनिया भर में आकाश से मल क्यों गिरता है?

Wed, 13 Jan 2016 10:50 PM IST
Updated Wed, 13 Jan 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Why waste falls from the sky all over the world?

एक अंग्रेजी अखबार में यह खबर छपी कि मध्य प्रदेश की राजरानी गौड़ के ऊपर बर्फ का एक बड़ा सा टुकड़ा गिरा। फुटबॉल के आकार का बर्फ का यह टुकड़ा उनके कंधे को चोटिल कर गया। पर इसमें सिर्फ बर्फ नहीं थी, सिर्फ जमा हुआ पानी नहीं था, कुछ और चीजें भी थीं। विमानन विशेषज्ञ इसे 'ब्लू आइस' यानी 'नीली बर्फ' कहते हैं।

विज्ञापन


यह नीली बर्फ दरअसल जमा हुआ मानव मल है, जो कभी कभी हवाई जहाज के टॉयलेट से गिर पड़ता है। यह नीला इसलिए होता है क्योंकि टॉयलेट में बदबू कम करने के लिए इसमें रसायन मिलाया जाता है। मानव मल का उड़ते हुए हवाई जहाज से गिरना कोई नियमित घटना नहीं है, पर यह नामुमकिन भी नहीं है। इस तरह की घटना कभी कभी ही सही, पर होती है।
विज्ञापन


ब्रिटेन के नागरिक विमानन प्राधिकार ने माना है कि हर साल ब्रिटेन के आकाश से तकऱीबन 25 लाख जहाज गुजरते हैं और नीले बर्फ के गिरने की लगभग 25 घटनाएं होती हैं। दरअसल, हवाई जहाजों के टॉयलट में विशेष रूप से बनी टंकियों में मानव मल जमा होते रहते हैं। जहाज के जमीन पर उतरने के बाद इन टंकियों को बाहर निकाल लिया जाता है। पर अंतरराष्ट्रीय विमानन प्राधिकरणों से जुड़े लोग मानते हैं कि बीच उड़ान में टॉयलेट से मल गिरने की घटना हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई जहाज से गिरता है मल

Why waste falls from the sky all over the world?
ब्रिटेन के विल्टशर में रहने वाले कीथ और रुथ मीड के घर के ऊपर ऐसा ही बर्फ का गोला गिरा। कीथ के मुताबिक, बर्फ के आधे किलो के इस टुकड़े का रंग पीला और भूरा था। उन्होंने कहा, "यह निश्चय ही उस समय आसमान से गुजर रहे विमान से गिरा था। यह भला और कहां से आ सकता है?" उनकी दुविधा यह भी है कि वे बीमा कंपनी से क्या कहें। वे कहती हैं, "हम उन्हें क्या यह कहें कि हमारे घर पर जमा हुआ मल और पेशाब गिर पड़ा? क्या बीमा कंपनी इस पर यकीन करेंगी?"


पर यह 'नीली बर्फ' हमेशा जमी हुई ही हो, यह जरूरी नहीं है। अमेरिका के पेन्सिलवेनिया की रहने वाली 16 साल की किशोरी की तो पार्टी ही खराब हो गई। बीते साल मई में वे घर पर पार्टी कर रही थीं कि आकाश से मल के टुकड़े गिरने लगे। इन लड़कियों के सौतेले पिता जो कैंब्रे ने कहा, "न जाने कहां से मल का टुकड़ा आ गिरा।" उनकी बहन क्रिस्टी रोगी ने कहा, "ईश्वर का शुक्र है कि हम उस समय तक केक काट चुके थे। दो मिनट के अंदर आकाश से कुछ गिरा, यह भूरे रंग का था। यह चारों ओर फैल गया।"

अमरीकी केंद्रीय विमानन प्राधिकार के पास इसकी शिकायत भी दर्ज कराई गई। इसी तरह बीते साल न्यूजीलैंड हेरल्ड ने खबर दी कि ऑकलैंड के एक आदमी ने शिकायत की उनके ऊपर आकाश से कुछ गिरा। उनका मानना है कि यह मानव मल था। पर विमानन प्राधिकार ने उन्हें बताया कि उस समय वहां से बत्तखों के समूह उड़ रहा था और यह मल उन बत्तखों का था।
यह मानव मल ही था, इसे साबित करना मुश्किल होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed