{"_id":"f0b744e6-2780-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"why-silent-on-gadkari-and-own-wife-digvijay-asks-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडकरी के मुद्दे पर चुप क्यों हैं मोदीः दिग्विजय","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गडकरी के मुद्दे पर चुप क्यों हैं मोदीः दिग्विजय
नई दिल्ली/गुना/एजेंसी
Updated Tue, 06 Nov 2012 01:12 AM IST
विज्ञापन
नितिन गडकरी के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भाजपा अध्यक्ष के साथ ही गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि मोदी गुजरात में वोट हासिल करने के लिए स्वामी विवेकानंद के नाम का सहारा ले रहे हैं, जबकि उनकी पार्टी के मुखिया विवेकानंद की तुलना अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से कर रहे हैं। ऐसे में मोदी चुप क्यों हैं।
विज्ञापन
कारोबार में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर गडकरी पर हमला बोलते रहे सिंह ने ट्विटर पर लिखा है कि लोग मेरी विश्वसनीयता पर सवाल क्यों उठाते हैं। मैंने अब तक जो भी कहा है वह सच साबित हुआ है। सिंह ने लिखा है कि मैंने कहा था कि गडकरी ने फर्जी कंपनियों के जरिए गड़बड़ी की है, जो सही साबित हुआ।
विज्ञापन
साथ ही सिंह ने लिखा है कि उन्होंने संघ के आतंकवाद में शामिल होने और अन्ना को समर्थन देने, ठाकरे परिवार के बिहार से आने, केजरीवाल के राजनीतिक महत्वाकांक्षी होने और आंदोलन के लिए विदेशी फंड लेने की बात कही थी जो सही हैं। उधर, अपने गृह नगर मध्य प्रदेश के राघोगढ़ में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेता ने कहा कि गडकरी संघ की भाषा बोल रहे हैं। संघ आमतौर पर ऐसी भाषा बोलता है। गडकरी संघ से आए हैं और आज भी वे संघ का अनुसरण कर रहे हैं।
विज्ञापन
'पत्नी से संबंधों का खुलासा करें मोदी'
दिग्विजय सिंह ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को सामाजिक दृष्टि से अपने पारिवारिक रिश्तों विशेषकर पत्नी के संबंधों का खुलासा करना चाहिए। मोदी को इस मामले की वास्तविकता बताने में झिझक क्यों हो रही है, यह बात समझ से परे है।
साथ ही सिंह ने अपने गृह नगर राघोगढ़ में कहा कि जनता पार्टी अध्यक्ष सुब्रह्मण्यम स्वामी चुनाव आयोग को कांग्रेस पार्टी की मान्यता समाप्त करने की मांग का आवेदन दे चुके है। पार्टी की मान्यता समाप्त करने अथवा नही करने का फैसला अब चुनाव आयोग करेगा, इसलिए स्वामी को इसका इंतजार करना चाहिए।