फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Why shahi imaan angry with mulayam singh

शाही इमाम क्यों हैं मुलायम से खफा?

Sun, 02 Mar 2014 11:34 AM IST
Updated Sun, 02 Mar 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
Why shahi imaan angry with mulayam singh

लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली के शाही इमाम ने अपने तेवर तल्ख कर लिए हैं। ऐसे में अब सैय्यद अहमद बुखारी के तेवर पर एमएलसी उमर अली का भविष्य भी सपा में टिका हुआ है।

विज्ञापन


चुनावी सीजन के नाजुक दौर में शाही इमाम ने सपा से दूरी बढ़ाने के संकेत और कांग्रेस-बसपा पर डोरे डालने वाले बयान से सियासी गलियारे को गर्म कर दिया है। हालांकि अब सबकी निगाहें अहमद बुखारी के सियासी कदमों पर टिकी है।

विज्ञापन

मुलायम ने खेले सारे दांव

Why shahi imaan angry with mulayam singh
दरअसल, लोकसभा चुनाव में मुसलमानों को अपने पाले में रोकने के लिए सत्ताधारी पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। यही कारण है कि मुजफ्फरनगर दंगों के बाद रेवड़ियों की तरह लालबत्ती भी बांटी गईं।

सत्तासीन पार्टी को झटका देते हुए उन्होंने सपा को धोखेबाज पार्टी बताया और कांग्रेस-बसपा को वोट देने की नसीहत दी है। इन बयानों के बाद उनके दामाद और एमएलसी के राजनीतिक भविष्य में भी उठापटक की संभावना व्यक्त होने लगी है।

आपसी लड़ाई ने बढ़ाई दूरी

Why shahi imaan angry with mulayam singh

विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे में सपा में रार हुई। काजी रशीद मसूद ने उमर के टिकट के विरोध में पार्टी छोड़ी।

इमाम बुखारी के दामाद को बेहट से मैदान में उतारा गया, मगर उन्हें करारी शिकस्त मिली। सरकार बनने के बाद इमाम बुखारी ने अपने तेवर तल्ख किए तो सपा ने उमर को एमएलसी बना दिया।

विज्ञापन

बसपा की ओर इमाम का पासा

Why shahi imaan angry with mulayam singh

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस और बसपा से नजदीकियों के संकेत से उन्होंने सपा की धड़कनें बढ़ा दी है। हालांकि पार्टी के लोग इमाम के तल्ख तेवर के मायने तलाश रहे हैं।

यह भी चर्चा है कि एमएलसी को इन तेवरों से नफा-नुकसान दोनों हो सकता है। मगर, अब बुखारी के अगले कदम पर ही एमएलसी का राजनीतिक भविष्य तय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed