फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Why Salman and Shiny get previledge in Court cases?

क्यों मिलती है सलमान, शाइनी के केस को प्राथमिकता?

Fri, 17 Jul 2015 09:14 AM IST
Updated Fri, 17 Jul 2015 09:14 AM IST
विज्ञापन
Why Salman and Shiny get previledge in Court cases?

बांबे हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल कर अभिनेता सलमान खान और शाइनी आहूजा जैसे सितारों की अपील पर प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई को लेकर सवाल उठाया गया है।

विज्ञापन


इन सितारों को निचली अदालत से मिली सजा के खिलाफ अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। इसमें कहा गया है कि विभिन्न मामलों के तमाम ऐसे दोषी हैं जो अपनी याचिका पर सुनवाई का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं और जेल में कैद हैं।
विज्ञापन


यह याचिका शशिकला भगवान गंगुर्डे ने जेल में बंद अपने पति और ऐसे अन्य कैदियों की तरफ से दाखिल की हैं, जो कई साल से जमानत का इंतजार करने के साथ हाईकोर्ट में अपील पर अंतिम सुनवाई की तारीख हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका पर जस्टिस रंजीत मोरे की अदालत में 20 जुलाई को सुनवाई होगी।

2009 से नहीं हुई सुनवाई

Why Salman and Shiny get previledge in Court cases?

याचिका में अभिनेता शाइनी आहूजा का जिक्र किया गया है जिन्हें अपनी नौकरानी के साथ बलात्कार के मामले मार्च 2011 में दोषी ठहराया गया था। उनकी अपील को अंतिम सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। इसमें सलमान खान का भी जिक्र है। उन्हें हाल में निचली अदालत ने हिट एंड रन मामले में पांच साल के कारावास की सजा सुनाई थी।

याचिकाकर्ता का कहना है कि प्राथमिकता के आधार पर सलमान के मामले को भी अंतिम सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। याचिकाकर्ता ने कहा कि उनके पति को वर्ष 2009 में हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था और उन्होंने जमानत के लिए अपील की थी लेकिन उसे खारिज कर दिया गया।

हाईकोर्ट ने मामले पर अंतिम सुनवाई अक्टूबर 2009 में करने के लिए कोर्ट की रजिस्ट्री को निर्देश दिया था, लेकिन आज तक मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed