{"_id":"c6d1cf14-6c3d-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"why-rss-activists-are-hindu-terrorist-said-digvijay","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू आतंकी संघ के ही कार्यकर्ता क्यों: दिग्विजय","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हिंदू आतंकी संघ के ही कार्यकर्ता क्यों: दिग्विजय
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 01 Feb 2013 12:39 PM IST
विज्ञापन
अपने बयानों के चलते चर्चाओं में रहने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस से पूछा है कि अभी तक पकड़े गए हिंदू आतंकवादी संघ के ही कार्यकर्ता क्यों हैं?
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम भाजपा और आरएसएस से पूछना चाहते हैं कि गृह सचिव आरके सिंह ने हिंदू आतंकवादियों की जो सूची सौंपी है, वे सभी संघ के प्रचारक रहे हैं या नहीं? उन्होंने कहा कि जितने हिंदू आतंकवादी पकड़े गए हैं वे संघ के कार्यकर्ता क्यों हैं? इसका कारण क्या है?
विज्ञापन
गौरतलब है कि जयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा था कि भाजपा हो या आरएसएस, इनके ट्रेनिंग कैंप हिंदू आतंकवाद बढ़ाने का काम देख रहे हैं। शिंदे के बयान का भाजपा ने काफी विरोध किया था।
विज्ञापन
शिंदे के अलावा केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह ने भी आरएसएस के लोगों पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया। गृह सचिव ने कहा कि खुफिया एजेंसियों के पास समझौता एक्सप्रेस, मक्का मस्जिद और दरगाह शरीफ में हुए विस्फोटों में कम से कम 10 ऐसे लोगों के शामिल होने के सबूत हैं, जिनका संबंध आरएसएस से है।