फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   why prime minister narendra modi is silent.

आखिर क्यों चुप हैं नरेंद्र मोदी?

Mon, 15 Sep 2014 11:58 AM IST
Updated Mon, 15 Sep 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन
why prime minister narendra modi is silent.

उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज का ये बयान देना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि 'सभी मदरसे आतंकवाद फैला रहे हैं'। किसी भी मदरसे के खिलाफ बिना किसी प्रमाण के इस तरह की बात करना, नफरत फैलाने का बहुत दुर्भाग्यपूर्ण तरीका है।

विज्ञापन


इसे भले ही चुनाव में भुना लिया जाए लेकिन देश और समाज का क्या होगा इसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री ने इन सब चीजों को कई बार बंद करने की बात की है लेकिन जब इस तरह की कोई बात होती है तो उनकी चुप्पी से यह लगता है कि क्या स्थिति उनके नियंत्रण में नहीं है? भाजपा के सांसद उनके नियंत्रण में नहीं हैं या ये दोहरी राजनीति का हिस्सा है?
विज्ञापन


इस दोहरी राजनीति के तहत प्रधानमंत्री एक व्यापक दृष्टिकोण की बात करेंगे और बाकी लोग पार्टी के लिए चुनाव के मद्देनजर ध्रुवीकरण करेंगे।

देश के लोग इन बयानों पर प्रधानमंत्री मोदी की राय जानना चाहेंगे। क्या वे भी इन बयानों से सहमत हैं? कहीं न कहीं प्रधानमंत्री को अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाजन रेखा

why prime minister narendra modi is silent.

प्रधानमंत्री ने इस बारे में कुछ कहा नहीं तो यही परिणाम निकालना होगा कि ये सोची समझी रणनीति के तहत हो रहा है।

बार-बार ये चीज उठ रही है तो लगता है कि हिंदू-मुसलमानों के बीच ये टकराव क्यों पैदा किया जा रहा है कहीं इसे चुनाव में भुनाने की नीयत तो नहीं है?

प्रधानमंत्री ने आधुनिक नेता की तरह भारत को एक आर्थिक महाशक्ति बनाने की बात कही है लेकिन इस तरह की बात होती रही तो मुसलमानों की इतनी छोटी आबादी नहीं है कि उन्हें समुद्र में फेंक दिया जाए।

लोगों में इन कवायदों को लेकर शक है कि ये क्यों कर रहे यह सब। कुछ लोग हैं जो हिंदू–मुसलमान के बीच स्पष्ट विभाजन रेखा खींचना चाहते हैं लेकिन सवाल यह है कि क्या नरेंद्र मोदी इस मुहिम का हिस्सा हैं अगर नहीं हैं तो चुप क्यों हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed