फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   why pray for paris

'सिर्फ पेरिस के पीड़ितों के लिए ही प्रार्थना क्यों'

Tue, 17 Nov 2015 06:30 AM IST
Updated Tue, 17 Nov 2015 06:30 AM IST
विज्ञापन
why pray for paris

जहां सोशल मीडिया पर पेरिस हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए #‎PrayForParis हैशटैग ट्रेंड कर रहा है वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि सिर्फ यूरोप या अमरीका में हुए चरमपंथी हमले पर ही क्यों इतना शोर-शराबा होता है। शुक्रवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए आत्मघाती हमलों और बम धमाकों में 129 लोग मारे गए और 350 लोग घायल हुए थे। चरमपंथी संगठन आईएस ने इसकी जिम्मेदारी ली है।

विज्ञापन


लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि पेरिस में मारे गए लोगों के लिए प्रार्थना करना बिलकुल जायज़ है, 'दुख की इस घड़ी में हम सब पेरिस वासियों के साथ हैं,' लेकिन इसके साथ ही बेरुत, बगदाद और सीरिया को मत भूलो। वहां पर रह रहे लोगों की पीड़ा भी समझो।

विज्ञापन

'तब आप लोग ऐसा क्यों नहीं करते'

why pray for paris

फेसबुक यूजर एलन डनवाइड लिखते हैं, "पेरिस हमले में मारे गए लोगों की याद में लोग अपनी फ़ेसबुक पिक्चर पर फ्रांस का झंडा लगा रहे हैं। ये ठीक है। लेकिन जब दुनिया के दूसरे हिस्सों में ऐसा होता है तब आप लोग ऐसा क्यों नहीं करते। आप लोगों का ये रवैया आपका दोहरा चरित्र दिखाता है।"

सारा अहमद लिखती हैं, "मैं इराक से हूं। मैं पेरिसवासियों के साथ हूं। यकीन जानिए हम इराक में भी इसी तरह पल-पल मौत के साये में जीते हैं। इसलिए हम समझ सकते हैं कि आप लोगों पर क्या बीती।"

नानको दोई ने लिखा, "मैं बेरुत से हूं और पेरिसवासियों के लिए दुआ करता हूं। पूरी दुनिया में जो हो रहा है वो शर्मनाक है। मैं बेरुत, लीबिया, सीरिया समेत पूरी दुनिया की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। सिर्फ यूरोप के लिए नहीं।"

पेरिस जैसे खतरे हर रोज जूझते हैं हम

why pray for paris

वाहिद अल ने लिखा, "मैं इराक से हूं और जब मैं सुबह अपने दफ्तर के लिए निकलता हूं तो पता नहीं होता कि शाम को घर लौटूंगा या नहीं। पेरिस में जो हुआ उस खतरे से तो हम रोज जूझते हैं।"

आतिफ सईद ने बयां किया, "हममें से कितनों ने फलस्तीनीयों, सीरिया निवासियों या लीबिया के निर्दोष लोगों के मारे जाने पर अपनी फेसबुक प्रोफाइल फ़ोटो बदली है। यहां के लोगों को भी हमारी प्रार्थना की उतनी ही ज़रूरत है जितनी पेरिस वासियों को।"

सर्गियो मोरांडी के मुताबिक, "पश्चिमी देश और वहां का मीडिया गैर पश्चिमी मुल्कों के लोगों को दोयम दर्जे के नागरिक मानते हैं। उनके लिए हमारी जान की कीमत कुछ भी नहीं।" वहीं कुछ लोग इस तरह के सवाल उठाने को गलत मानते हैं।

विज्ञापन

प्रार्थना पर सवाल उठाना गलत

why pray for paris

डॉन वॉल्श ने लिखा, "इस वक्त ऐसे सवाल उठाना असंवेदनशील है। सीरिया, इराक और लेबनान में भी जब निर्दोष नागरिक मारे जाते हैं तो यूरोप में तमाम विरोध प्रदर्शन होते हैं। हमें वहां की भी परवाह है।"

मोहसिन ने लिखा, "ये कोई दोहरी मानसिकता नहीं है। फ्रांस में निर्दोष नागरिक मारे गए। फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल तस्वीर बदलना और पेरिस में मारे गए लोगों की याद में प्रार्थना करना लोगों का संवेदना व्यक्त करने का तरीका है। इस पर सवाल उठाना बिलकुल गलत है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed