फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   why pm narendra modi wept in facebook q&a session

देखिए 6 मिनट के वीडियो में पता चल जाएगा क्यों रोए पीएम मोदी?

Mon, 28 Sep 2015 11:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 28 Sep 2015 11:19 AM IST
विज्ञापन
why pm narendra modi wept in facebook q&a session

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फेसबुक के हेडक्वॉर्टर में क्यूएंडए कार्यक्रम में मार्क जकरबर्ग ने जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी मां के बारे में सवाल किया तो नरेंद्र मोदी भावुक हो गए।

विज्ञापन


मार्क जकरबर्ग ने सवाल करने से पहले बताया कि आज कार्यक्रम में मेरे माता-पिता भी आएं हैं। इसलिए मैं आज आपसे पूछना चाहता हूं कि आपके जीवन में आपकी मां का क्या योगदान है?
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले मार्क जकरबर्ग के माता पिता को देखने की इच्छा जाहिर की और उनके माता-पिता को धन्यवाद देते हुए कहा कि मार्क जैसे लड़के को जन्म देने वाले माता-पिता को मैं नमन करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्क जो आज पूरी दुनिया को जोड़ने का काम कर रहा है। पीएम मोदी ने आगे बात को बढ़ाते हुए कहा कि हर किसी के जीवन में दो चीजें हमेशा महत्वपूर्ण होती हैं। एक जीवन में शिक्षक का क्या रोल रहा और दूसरा उनकी माता का क्या रोल रहा?

आपको बता दूं कि मैं बहुत ही साधारण परिवार से हूं। बचपन में रेलवे स्टेशन पर चाय बेचता था। मां दूसरो के घरों में बर्तन धोती थी। आज मैं जो कुछ भी हूं अपने माता-पिता की बदौलत ही हूं। मैं भारत के उन 125 करोड़ लोगों का धन्यवाद देता हूं जिन्होंने एक साधारण से परिवार से आने वाले व्यक्ति को दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का प्रधानमंत्री बना दिया।

अपने पिता का जिक्र करते हुए ही पीएम मोदी की आंखे भर आईं। उन्होंने अपने जीवन के कुछ कड़वे अनुभव सुनाकर वहां पर लोगों की आंखों में पानी ला दिया।

उन्होंने बताया कि किस तरह से मेरी मां ने मेरे लिए कितना कष्ट उठाया। ये सिर्फ नरेंद्र मोदी के मामले में नहीं है। बल्कि भारत की लाखों मां ऐसा ही कष्ट अपने बच्चों के लिए उठाती हैं।


पूरा वीडियो देखने के लिए क्लिक करें--जब पीएम मोदी रोए

The most amazing moment this morning was when Prime Minister Narendra Modi and I talked about our families, and he shared stories of his childhood and the impact his mother had on his life. His answer is deeply moving and inspiring, and it's worth watching all the way through.

Posted by Mark Zuckerberg on Sunday, 27 September 2015

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed