{"_id":"f731b5e3d44b3e0a56d43369f6915969","slug":"why-pm-is-hosting-dinner-tonight-for-all-his-ministers-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने क्यों दिया मंत्रियों को रात्रिभोज?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी ने क्यों दिया मंत्रियों को रात्रिभोज?
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 21 Oct 2014 02:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों के मुकाबले नौकरशाही को अहमियत देने संबंधी चर्चाओं को थामने के लिए सोमवार को अपने मंत्रियों को रात्रि भोज दिया।
विज्ञापन
रात्रि भोज के दौरान हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली जीत का जश्न मना तो दूसरी ओर प्रधानमंत्री ने अपने मंत्रियों के साथ भावी कार्यक्रमों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मंत्रियों की सरकार के बारे में राय भी जानी। रात्रिभोज में सभी 44 मंत्रियों ने शिरकत की।
विज्ञापन
भोज के दौरान प्रधानमंत्री ने विभिन्न मंत्रियों के साथ चुनाव नतीजे, चुनावी समीकरणों पर भी बातचीत की। उल्लेखनीय है कि सरकार के गठन के बाद से ही आम चर्चा है कि प्रधानमंत्री अपने मंत्रियों से ज्यादा नौकरशाही को अहमियत देते हैं। माना जा रहा है कि रात्रिभोज के जरिए प्रधानमंत्री ने इन चर्चाओं को थी थामने की कोशिश की है।
विज्ञापन