फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   why narendra modi silent on rss ask sp leader naresh agrawal

'सांप्रदायिकता फैलाने वाले संघ पर क्यों चुप हैं मोदी'

Sun, 21 Sep 2014 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 21 Sep 2014 09:19 PM IST
विज्ञापन
why narendra modi silent on rss ask sp leader naresh agrawal

सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद राज्यसभा नरेश अग्रवाल ने कहा कि भारत के मुसलमानों को देश भक्त होने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


देश के लिए शहीद होने वालों की सूची में तमाम नाम मुसलमानों के है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संघ और भाजपा के उन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर क्यों चुप रहते हैं, जो सांप्रदायिकता फैला रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र पर प्रदेश के सूखाग्रस्त जिलों के लिए मदद न देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा इस मामले में चुप नहीं बैठेगी और केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जिले के दोनों भाजपा सांसदों को बताना चाहिए कि उन्होंने अब तक जिले के लिए केंद्र सरकार से क्या सौगात दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार की असलियत जनता के सामने आ गई, इसलिए यूपी में उपचुनावों में जनता ने भाजपा को नकार दिया है। एक सवाल पर कहा कि चीन और पाकिस्तान लगातार भारत विरोधी गतिविधियां अपना रहा है, इसके बाद भी केंद्र इस ओर कड़े संदेश देने में असफल हो रहा है।

चीन के राष्ट्रपति की यात्रा के बाद भी चीन सीमा उल्लंघन कर रहा है। कहा देश के किसान सूखे और बाढ़ से जूझ रहे हैं, ऐसे में केंद्र ने लेबी चावल 60 से 25 फीसदी करने से चावल उद्योग के साथ किसानों को नुकसान होगा। यह मामला सदन में उठाया जाएगा।


कहा कि कानून व्यवस्था के नाम पर प्रदेश में कोई समझौता नहीं होगा और कानून तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल तथा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed