फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   why mulayam is silent on durga shakti nagapal ask bjp

'दुर्गा शक्ति मामले में खामोश क्यों हैं मुलायम'

Sat, 03 Aug 2013 12:55 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 03 Aug 2013 12:55 AM IST
विज्ञापन
why mulayam is silent on durga shakti nagapal ask bjp

भाजपा उत्तर प्रदेश की निलंबित आईएएस अफसर दुर्गा शक्ति नागपाल के मुद्दे को संसद तक ले जाने की तैयारी में है।

विज्ञापन


पार्टी ने इस प्रकरण पर सियासी हमला तेज करते हुए आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश में गुंडागर्दी को बढ़ावा दे रही है।

इस प्रकरण परसपा के मंत्रियों और नेताओं के भड़काऊ बयानों की कड़ी आलोचना करते हुए भाजपा ने पूछा है कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह खामोश क्यों हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि सपा सरकार ईमानदार अफसरों का मनोबल तोड़ने में जुटी है।

दुर्गा को मुलायम के खिलाफ चुनाव लड़ने का न्योता
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि वास्तव में एक ईमानदार महिला अफसर को खनन माफिया के खिलाफ की गई कठोर कार्रवाई की सजा दी गई है। सपा सरकार खनन माफिया को संरक्षण दे रही है। खनन माफिया के दबाव में यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखी ने कहा कि इस मामले में ज्यादा से ज्यादा तबादला हो सकता था, निलंबन की कार्रवाई अनुचित है। सपा के शासन में अब तक 27 दंगे हो चुके हैं, लेकिन एक भी अफसर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।

दुर्गा शक्ति निलंबन मामले में यूपी सरकार को नोटिस

उन्होंने प्रदेश के मंत्री आजम खान और सपा नेता नरेंद्र भाटी के बयानों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि जिन लोगों के दिमाग टेढ़े होते हैं, वे ही इस तरह की बातें करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed