फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   why mr modi is not speaking on badaun case?

'बदायूं कांड पर आखिर चुप क्यों हैं मोदी'

Tue, 10 Jun 2014 10:58 AM IST
Updated Tue, 10 Jun 2014 10:58 AM IST
विज्ञापन
why mr modi is not speaking on badaun case?

बदायूं में दलित युवतियों के साथ बलात्कार के मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल उठाया है कि चुनाव के दौरान मोदी हर रोज खुद को पिछड़ी जाति का बताना नहीं भूलते थे।

विज्ञापन


मगर चुनाव बाद देशभर में जब पिछड़ी जाति के लोगों खासकर महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। तो मोदी उनके लिए एक शब्द भी नहीं कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों को सिर्फ वोटों के लिए याद किया जाता है।
विज्ञापन


मगर उन पर अत्याचार और अन्याय होने के समय प्रधानमंत्री उनके लिए कुछ करना तो दूर उनके लिए हमदर्दी के दो शब्द भी नहीं बोल रहे हैं।

केंद्र सरकार की बनती है जिम्मेदारी

why mr modi is not speaking on badaun case?

उन्होंने बदायूं कांड को लेकर केंद्र सरकार से कड़े कदम उठाने की बात कही है। मायावती ने कहा कि राज्य सरकार कह चुकी है कि उसने केद्र सरकार के पास इस मामले की रिपोर्ट भेजी है और अब केंद्र सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि इस मामले में वह तुरंत कार्रवाई करें।

गौरतलब है कि मायावती इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है। संभावना है कि बसपा ये मामला संसद के दोनों सदनों में भी जोर शोर से उठाए। पार्टी इस मामले को बड़ा राजनीतिक मुद्दा मान रही है।

लोकसभा चुनाव में एक सीट भी नहीं पा सकी बसपा इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक संघर्ष की शुरूआत करने के मूड में है। पिछले साल मुजफ्फरनगर दंगों के बाद मायावती एक बार भी प्रभावित जिले और गांवों का दौरा करने नहीं गई। मगर बदायूं कांड को लेकर वह बेहद गंभीर दिखी। उन्होंने बाकायदा पीड़ित परिवार का दौरा भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed