{"_id":"db8c9be9496da09a456ef6e6fc92d7de","slug":"why-modi-is-slient-on-gas-price-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गैस कीमतों के घोटाले पर मोदी चुप क्यों'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
‘गैस कीमतों के घोटाले पर मोदी चुप क्यों'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 20 Jan 2014 02:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप ने एक बार फिर भाजपा पर जबरदस्त हमला किया है। आप ने गैस कीमतों के मामले में भाजपा को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
आप का कहना है भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी भी ‘गैस कीमतों के घोटाले’ का मुद्दा नहीं उठा रहे हैं। यह बेहद अचरज की बात है कि पार्टी ने अब तक इस पर एक लफ्ज भी नहीं कहा है।
आप की राष्ट्रीय कार्यकारी कमेटी के सदस्य प्रशांत भूषण ने चेन्नई में रविवार को गैस कीमतों के घोटाले का मुद्दा उठाते हुए कहा कि असल मुद्दा यह है भ्रष्टाचार के पैसे ने एक माफिया पैदा कर दिया है और यह यह पूरी व्यवस्था को काबू में रखता है।
विज्ञापन
भाजपा समेत सभी पाटियां और सत्ता के सभी संस्थान इसके दायरे में आते हैं। यही वजह है कि मोदी ने देश के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े घोटाले के खिलाफ कुछ नहीं कहा है। गैस कीमतों पर इतना बड़ा घोटाला हो गया और भाजपा ने कुछ नहीं कहा। कैबिनेट ने पिछले दिनों रिलायंस के गोदावरी गैस बेसिन ने निकले गैस की कीमतों बढ़ाने को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
इस तरह देश में हाल के दिनों में सबसे बड़े घोटाले को अंजाम दे दिया गया। आश्चर्य है कि न तो कोई भाजपा नेता और न भ्रष्टाचार के खिलाफ हर वक्त विरोध की मुद्रा में दिखने वाले नरेंद्र मोदी ने इतने बड़े घोटाले पर कुछ बोला।
अगले लोक सभा चुनाव के बारे में आप की रणनीति के बारे में पूछने पर प्रशांत भूषण ने कहा कि पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा, जब हमें उम्मीदवारों की संख्या के बारे में ठीक से अंदाजा हो जाएगा तो हम फरवरी में इस बारे में आखिरी फैसला कर लेंगे।