शतकवीर गुप्टिल की कैसे कटीं तीन उंगलियां, आप भी जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व कप का सर्वाधिक स्कोर- 223 रन,163 गेंदे, 24 चौके,11 छक्का। बनाने वाले न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल। मार्टिन गुप्टिल ने विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ 237 रन बनाकर न्यूजीलैंड को शानदार जीत दिलाई है। आपको शायद ही पता होगा कि गुप्टिल के बाएं पैर की तीन उंगलियां नहीं हैं।
14 साल की उम्र में एक दुर्घटना में गुप्टिल के बाएं पैर की अंतिम तीन उंगलियां कट गई थीं। यही कारण है कि गुप्टिल का निकनेम टू-टोज (Two-Toes) भी है। गुप्टिल का ये रहस्य न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज स्कॉट स्टाइरिस ने बताया था।
घरेलू स्तर पर स्कॉट भी उसी टीम से खेलते थे, जिस टीम से गुप्टिल खेलते हैं। गुप्टिल के डेब्यू मैच में स्कॉट ने ये जानकारी दुनिया को दी।
गुप्टिल ने बनाया विश्वकप का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर
विश्व कप में गुप्टिल का अब तक का सफर बहुत ही शानदार रहा है। शनिवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 237 रनों की पारी खेली। किसी भी खिलाड़ी का विश्व कप में व्यक्तिगत स्तर पर ये सर्वाधिक स्कोर है।
इससे पहले ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के पास था। उन्होंने मौजूदा विश्वकप में ही जिम्बाब्वे के खिलाफ 215 रनों की आतिशी पारी खेली थी। एक दिवसीय क्रिकेट की बात करें तो गुप्टिल ने दूसरा व्यक्तिगत स्तर का सर्वाधिक स्कोर बनाया है। एक दिवसीय मैचों का व्यक्तिगत स्तर का सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के पास है। उन्होंने पिछले साल श्रीलंका कि खिलाफ 264 रनों की पारी खेली थी।
गुप्टिल ने लीग दौर में बांग्लादेश के खिलाफ भी शतक जड़ा था। मौजूदा विश्वकप में 7 परियों में 498 रन बनाकर गुप्टिल दूसरे टॉप स्कोरर बन गए हैं। श्रीलंका के कुमार संगाकारा अब भी 541 रनों के साथ टॉप स्कोरर बने हुए हैं।