फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   why jd(u) bjp alliance in trouble

17 साल पुराना भाजपा-जदयू गठबंधन मुश्किल में क्यों?

Thu, 13 Jun 2013 12:31 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 13 Jun 2013 12:31 AM IST
विज्ञापन
why jd(u) bjp alliance in trouble

भाजपा में नरेंद्र मोदी को चुनाव समिति की कमान सौंपे जाने के बाद जदयू मान रहा है कि अब भाजपा पीएम पद का उम्मीदवार मोदी को ही बनाएगी। इसकी महज घोषणा होना ही बाकी है।

विज्ञापन


इसी के बाद जदयू ने अलग राह पकड़ने का फैसला किया है।

मोदी के कट्टर विरोधी माने जाने वाले नीतीश कुमार बार-बार कह चुके हैं कि एनडीए का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार सेक्युलर होना चाहिए और इस पर वह कोई समझौता नहीं करेंगे।
विज्ञापन


यदि गठबंधन टूटता है तो जदयू को जादुई आंकड़ा पाने के लिए केवल चार और विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी।

बिहार में हमारा गठबंधन चल रहा है। राज्य की जनता ने भाजपा-जदयू गठबंधन को चुना है। भाजपा चाहती है गठबंधन बरकरार रहे क्योंकि इसका टूटना जनादेश का अपमान होगा।--शाहनवाज हुसैन, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी पर जमकर बरसे जदयू नेता
भाजपा के साथ बढ़ते तनाव के बीच जदयू नेता बुधवार को गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे। जदयू के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा अब दागी नेता के हाथ में है और हमारी पार्टी को दागी नेता कभी मंजूर नहीं है।

वहीं, जदयू महासचिव शिवानंद तिवारी ने मोदी की सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा का मजाक उड़ाते हुए उन्हें दो चेहरों वाला नेता तक बता दिया।

तिवारी ने कहा कि सरदार पटेल का व्यक्तित्व देश और समाज को जोड़ने वाला था जबकि मोदी का व्यक्तित्व देश को तोड़ने वाला है। वर्ष 2002 में अगर सरदार पटेल देश के प्रधानमंत्री होते तो मोदी को तत्काल मुख्यमंत्री के पद से बर्खास्त कर देते।


जदयू की महाराजगंज लोकसभा सीट पर हार के बाद नए हालात बने हैं। जिस तरह से भाजपा और जदयू नेता बयान दे रहे हैं, उसके मद्देनजर पार्टी को विचार करना होगा। गठबंधन जारी रखने पर हम जल्द फैसला करेंगे।--शरद यादव, जदयू

बिहार विधानसभा का गणित

कुल सीटें- 243
जदयू- 118 सीटें
भाजपा- 91
राजद- 21
लोजपा और भाकपा 1-1
अन्य- 11

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed