{"_id":"32c0c53d75b29dbb9c49111afbdd7dc0","slug":"why-jaitley-have-to-give-explanation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे परिवार ने सेना का हेलीकॉप्टर इस्तेमाल नहीं किया: जेटली","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मेरे परिवार ने सेना का हेलीकॉप्टर इस्तेमाल नहीं किया: जेटली
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Sun, 28 Dec 2014 01:38 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को इन खबरों का खंडन किया कि उनकी पत्नी और बेटी ने गोवा यात्रा के दौरान नौसेना के हेलीकॉप्टर का प्रयोग किया था। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से निराधार है, किसी को भी झूठ का आविष्कार करने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
जेटली ने मीडिया की इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया कि गोवा में 23 दिसंबर को उनकी पत्नी और बेटी को रक्षा मंत्री मनोहर परिकर के कहने पर दांबोलिन हवाई अड्डे से दक्षिण गोवा के कैनकोना जाने के लिए नौसेना का हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
जेटली ने फेसबुक पर ‘झूठ के खतरे’ नाम से पोस्ट की गई अपनी टिप्पणी में कहा है कि यह खबर पूरी तरह से निराधार है। इसके पक्ष में उन्होंने तीन बिंदु गिनाते हुए कहा कि पहला, उस दिन गोवा में उनकी पत्नी और पुत्र थे न कि उनकी बेटी। दूसरा यह कि इस दौरान उन्होंने कोई सरकारी सुविधा का इस्तेमाल नहीं किया। तीसरा परिकर ने रक्षा विभाग का कोई हेलीकॉप्टर उपलब्ध नहीं कराया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से निजी यात्रा थी, रक्षा मंत्री इस बात से अवगत नहीं थे कि उनके परिजन गोवा में हैं। जेटली ने कहा कि किसी को झूठ का आविष्कार करने का अधिकार नहीं है और न ही सोशल मीडिया पर डालने का। उन्होंने कहा कि मीडिया संगठनों को इस पर माफी मांगनी चाहिए।