{"_id":"d8df65fc-b320-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"why-govt-did-not-get-alert-after-chamel-singh-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"'चमेल सिंह की मौत के बाद क्यों सजग नहीं हुई सरकार' ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'चमेल सिंह की मौत के बाद क्यों सजग नहीं हुई सरकार'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 02 May 2013 05:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब तीन महीने पहले पाकिस्तान की जेल में कपड़े धोते हुए भारतीय कैदी चमेल सिंह की मौत हो गई थी तब केंद्र सरकार की ओर से पाक में बंद भरतीय कैदियों की सुरक्षा के लिए राजनयिक स्तर पर कोई प्रयास नहीं किए गए।
विज्ञापन
सरबजीत सिंह की मौत के बाद भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने यही सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि भारत ने पाक में बंद कैदियों की सुरक्षा के लिए कोई प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
उन्होंने पूछा कि चमेल सिंह की मौत के बाद भी भारत सरकार क्यों सजग नहीं हुई।
कपड़े धोते वक्त हुई थी चमेल की हत्या
15 जनवरी 2013 को कोट लखपत जेल के अफसरों ने नल पर कपड़े धोने जैसी मामूली बात पर भारतीय कैदी चमेल सिंह की हत्या कर दी थी। जम्मू-कश्मीर का अखनूर निवासी चमेल सिंह सीमा पारकर पाकिस्तान आने के जुर्म में पांच साल की सजा भुगत रहा था।
विज्ञापन
निकाल लिए चमेल सिंह के अंग
अमानवीय यातनाओं के बाद मार दिए गए चमेल सिंह के शरीर के साथ भी पाकिस्तान क्रूर बर्ताव करने से बाज नहीं आया। मार्च में पाकिस्तानी जेल से वापस लाए गए चमेल के शव से महत्वपूर्ण अंग निकाल लिए जाने की बात भी कही गई थी।
शव भेजने में की देरी
चमेल सिंह की मौत के बाद पाकिस्तान सरकार ने उसका शव भेजने में भी देर की थी। इस देरी की वजह उसके शरीर पर जुल्म ढाने के सबूतों से छेड़छाड़ करना माना गया।