फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   why government has not tell dawood address in parliament?

संसद में दाऊद का पता बताने से क्यूं बचती है सरकार

Fri, 08 May 2015 02:20 AM IST
Updated Fri, 08 May 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
why government has not tell dawood address in parliament?

संसद में दिए गए अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के पते-ठिकाने से संबंधित लिखित जवाब को गृहमंत्रालय अफसरशाही की भूल मान रहा है। लेकिन खुफिया एजेंसियों का मानना है कि गृहमंत्रालय की यह दलील भ्रामक है।

विज्ञापन


एजेंसियों ने सरकार को दाऊद के पाकिस्तान के कम से कम तीन पते दे रखे हैं। इनमें पहला है मोईन पैलेस, दूसरी मंजिल, अबदुल्ला शाह गाजी दरगाह, क्लिफ्टन, कराची, दूसरा पता है 6/ए, ख्याबन तंजीम, फेज-5, डिफेंस हाउसिंग एरिया, कराची और तीसरा पता है पी-6/2, गली नंबर- 22, मकान नंबर- 29, मरगाल्ला रोड, इस्लामाबाद।
विज्ञापन


एजेंसियों के मुताबिक दाऊद का धंधा और उसके ऊंचे संबंधों के चलते भारत और पाकिस्तान तो क्या अमेरिका भी कोई अंतिम फैसला नहीं ले पा रहा है।

लादेन की खोज में दाऊद की कंपनी का इस्तेमाल

why government has not tell dawood address in parliament?

गौरतलब है कि अमेरिका ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और सोवियत यूनियन से अलग हुए कजाकिस्तान व तुर्कमेनिस्तान जैसे देशों में अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी बिन लादेन की खोज में दाऊद की परिवहन कंपनी का लंबे समय तक इस्तेमाल किया है।

खुफिया एजेंसी आईबी और रॉ के पाकिस्तान डेस्क से संबंधित अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल अपने आईबी प्रमुख कार्यकाल के दौरान दाऊद के काफी नजदीक पहुंच गए थे।

सूत्रों के मुताबिक पूरी योजना को बड़े ही सटीक तरीके से मीडिया में लीक कर दिया गया। डोभाल की पूरी योजना धरी की धरी रह गई। हालांकि गृहमंत्रालय सरकार के पास दाऊद का पता-ठिकाना नहीं होने के जवाब के डैमेज कंट्रोल में जुटा गया है।

विज्ञापन

राजनाथ सिंह नहीं पेश कर पाए अपनी सफाई

why government has not tell dawood address in parliament?

विपक्ष की मांग के बावजूद गृहमंत्री राजनाथ सिंह दूसरे दिन भी संसद में जवाब संबंधी अपनी सफाई नहीं पेश कर पाए। गृहमंत्रालय सूत्रों के मुताबिक यूपीए कार्यकाल के दौरान ऐसा ही जवाब संसद को दिया गया था।

इस बार भी संबंधित अधिकारी ने वही पुराना जवाब भेज दिया। लेकिन खुफिया एजेंसियों को यह दलील रास नहीं आ रही है। खुफिया अधिकारियों के मुताबिक सरकार संसद के बाहर दाऊद इब्राहिम के ठिकानों के बारे में बड़ी-बड़ी बातें करती हैं।

लेकिन संसद के दोनों सदनों में दाऊद के ठिकाने के बारे में पूछे गए सवाल पर वही सरकार बैकफुट पर आ जाती है। पाक मामलों से संबंधित उच्चपदस्थ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि दाऊद शायद ही कभी खुफिया एजेंसियों की नजर ओझल हो पाता है। एजेंसियों को हमेशा दाऊद के ठिकानों के बारे में खबर रहती है। लेकिन सरकार के शीर्ष स्तर पर उसे लेकर कोई साफ निर्देश कभी नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed