फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Why did not sue for defamation against me '

'मेरे खिलाफ क्यों नहीं किया मानहानि का मुकदमा'

Tue, 22 Dec 2015 05:32 AM IST
Updated Tue, 22 Dec 2015 05:32 AM IST
विज्ञापन
Why did not sue for defamation against me '

दिल्ली जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) में भ्रष्टाचार मामले में सोमवार को भी भाजपा सांसद कीर्ति आजाद वित्त मंत्री अरुण जेटली पर हमलावर रहे। लोकसभा में भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की मांग के बाद कीर्ति ने जेटली की ओर से आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ अदालत में दर्ज कराए गए मानहानि के मामले पर चुटकी ली।

विज्ञापन


कीर्ति ने कहा कि उन्हें इस बात का बेहद दुख है कि उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज नहीं कराया गया। वह भी तब जब डीडीसीए में भ्रष्टाचार के मामले को सबसे पहले उन्होंने ही उठाया था।
विज्ञापन


मुझे उम्मीद थी कि इस मामले को सबसे पहले उठाने के कारण मेरे खिलाफ भी मानहानि का मामला दर्ज होगा। कीर्ति ने लोकसभा में जेटली की ओर से कांग्रेस पर किए गए पलटवार पर भी चुटकी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी बोला था हमला

Why did not sue for defamation against me '

अपने बचाव में जेटली ने कहा था कि कांग्रेस ने एक स्टेडियम के पुनरुद्घार पर ही 900 करोड़ खर्च कर डाले, जबकि उन्होंने 42000 दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम का निर्माण महज 114 करोड़ में ही करा दिया।

इस पर कीर्ति ने कहा कि यह ठीक है कि स्टेडियम 114 करोड़ में बना, मगर इसके साथ यह भी देखा जाना चाहिए कि उस स्टेडियम की आज क्या हालत है।

कीर्ति इससे पहले लोकसभा में भी जेटली पर हमला बोल चुके थे। वित्त्त मंत्री जब इस मामले में अपनी सफाई पेश कर रहे थे, तब चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए कीर्ति ने डीडीसीए में कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई से जांच कराने की मांग कर डाली।

गौरतलब है कि इससे पहले कीर्ति ने पार्टी आलाकमान की इच्छा के विरुद्घ जा कर शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जेटली पर निशाना साधा था। जबकि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और उससे पहले पार्टी के संगठन महासचिव रामलाल कीर्ति को जेटली के खिलाफ मोर्चा न खोलने के प्रति आगाह कर चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed