फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   why congress men say thanks to modi

कांग्रेसी कार्यकर्ता बोले: 'थैंक्यू मोदी जी'

Fri, 25 Apr 2014 01:30 AM IST
Updated Fri, 25 Apr 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
why congress men say thanks to modi
आप सोच रहे होंगे कि कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा और नरेंद्र मोदी को धन्यवाद क्यों कहेंगे। लेकिन देश भर में स्थानीय स्तर पर कांग्रेस के प्रचार में जुटे कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। आखिर क्या कारण हो सकता है।
विज्ञापन


चुनाव प्रचार में अभी तक खुद को कमतर महसूस कर रहे कांग्रेसी कार्यकताओँ को इस बात की खुशी है कि मोदी ने अपने भाषणों में बार बार 'दामाद' यानी राबर्ट वाड्रा का नाम लेकर किसी में जोश भर दिया है। आखिर इससे कांग्रेस को ही एक बड़ा फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन

सन्नाटा क्यों बरपा है भाई

why congress men say thanks to modi
सूत्रों के अनुसार अभी तक कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता ये महसूस कर रहे थे कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के जोर शोर से चुनाव प्रचार के बावजूद कुछ कमी है। हर क्षेत्र के कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में जोश फूंकने की जीतोड़ मेहनत कर रहे थे लेकिन फिर भी माहौल में अजीब सी उदासी तैर रही थी।

पुरजोर अपील के बावजूद प्रियंका गांधी बहुत सीमित तौर पर प्रचार कर रही थी और उनके भाषणों में जोश कम और औपचारिकता ज्यादा थी।

कुल मिलाकर प्रचार और प्रसार में कांग्रेस भाजपा से पिछड़ रही थी। लेकिन उमा भारती और मोदी के एक बयान में कार्यकर्ताओं की बल्ले बल्ले कर दी।

ऐसा क्या कर दिया मोदी ने

why congress men say thanks to modi
पिछले दिनों मोदी और उमा भारती ने राबर्ट वाड्रा पर निशाना साधा तो राय बरेली और अमेठी में प्रियंका गांधी के भाषणों में काफी जोश और जवाबी हमले किए गए।

कांग्रेसी मान रहे हैं कि प्रियंका को पुराने तेवरों में देखकर कांग्रेस टीम में जोश भर गया है। कांग्रेसी नेता मान रहे हैं कि प्रिंयका के इन भाषणों से देश भर के कांग्रेसी कैडर में जोश भरेगा।
विज्ञापन

अब जमेगा प्रचार का रंग

why congress men say thanks to modi

कांग्रेसी मान रहे हैं कि प्रियंका गांधी ने राबर्ट वाड्रा और परिवार पर उंगली उठते देखकर भाजपा पर जो जवाबी हमले किए हैं उससे कांग्रेस का डैमेज कम होने की उम्मीद बढ़ी है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का भी कहना है कि काफी समय से प्रियंका से ऐसे तेवरों की उम्मीद की जा रही थी।

प्रियंका जब इंदिरा गांधी का नाम लेकर भाषण देती हैं तो राय बरेली और अमेठी की जनता कांग्रेस के लिए प्रतिबद्ध महसूस करती है। ऐसे दौर पर कांग्रेस का हर कार्यकर्ता चाह रहा है कि प्रियंका राय बरेली और अमेठी के अलावा देश भर में भी इसी तरह के भाषण और रैलियां करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed