फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Why CNN-IBN Dropped Its Bihar Exit Poll

चैनल ने रोक दिया जो एक्जिट पोल, वो यहां पढे़ं

Sat, 07 Nov 2015 12:14 PM IST
Updated Sat, 07 Nov 2015 12:14 PM IST
विज्ञापन
Why CNN-IBN Dropped Its Bihar Exit Poll

बिहार में विधानसभा चुनावों को लेकर किए जा रहे एक्जिट पोल भी लोगों की धड़कनों को बढ़ाने का काम करने लगे हैं। पर अगर कोई समाचार चैनल एक्जिट पोल दिखाने से ही मना कर दे, तो क्या करेंगे। ऐसा ही है एक अंग्रेजी न्यूज चैनल के साथ। घोषणा करने के बाद भी समाचार चैनल ने एक्जिट पोल को नहीं चलाया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जिस समाचार चैनल ने सर्वेक्षण एजेंसी से एक्जिट पोल तैयार करवाया था, उसने एक्जिट पोल में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव वाले महागठबंधन को 169-183 सीटें दी थी। वहीं बीजेपी गठबंधन को इस सर्वेक्षण में 58-70 सीटें मिल रही थीं। अन्य को 3-7 सीटें दी जा रही थी। यह सर्वेक्षण एक्सिस एपीएम एजेंसी ने किया था।
विज्ञापन


हफिंग्टन पोस्ट की खबर के मुताबिक कई स्तर पर पता करने के बाद पता चला कि उस सर्वेक्षण को समाचार चैनल ने नहीं दिखाने का फैसला किया है। सूत्रों की मानें जब एक्सिस एपीएम से समाचार चैनल ने यह पूछा कि किस आधार पर कांग्रेस को 26-30 सीटें दी जा रही हैं। तो सर्वेक्षण एजेंसी ने जो जवाब दिया, उससे वो सहमत नहीं दिखे। यह भी कहा जा रहा है कि एक्सिस एपीएम सर्वेक्षण एजेंसी ने अपना रॉ डॉटा भी चैनल के साथ साझा करने से मना कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर चैनल ने ऐसा क्यों किया?

Why CNN-IBN Dropped Its Bihar Exit Poll

जब इस बारे में चैनल के प्रवक्ता से बात की गई तो उन्होंने कोई भी प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया। मुबंई स्थित कंपनी एक्सिस एपीएम के प्रमुख प्रदीप गुप्ता ने इस मुद्दे पर टिप्‍पणी करने से मना कर दिया। वहीं कंपनी के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हमने इस ओपनियन पोल को अब सभी के लिए अपनी वेबसाइट पर डाल दिया। साथ ही सभी न्यूज चैनल को फ्री में ही यह ओपिनयन पोल यूज करने के लिए अनुमति दे दी है। कुछ न्यूज चैनल ने यह ओप‌िनियन पोल भी दिखाया है।

एक्सिस एपीएम के अधिकारी ने इस बात की भी पुष्टि करते हुए कहा कि सीएनएन-आईबीएन और हिंदी न्यूज चैनल आईबीएन-7 पर यह सर्वेक्षण पांच तारीख को दिखाया जाना था। पर चैनल ने यह सर्वेक्षण नहीं दिखाया। अभी तक हमें इस बात की जानकारी नहीं है कि आखिर चैनल ने ऐसा क्यों किया।

'सर्वेक्षण के तरीके पर कुछ सदेंह था'

Why CNN-IBN Dropped Its Bihar Exit Poll

एक्सिस एपीएम ने इसी चैनल ने लिए प्री पोल सर्वेक्षण भी किया था जिसमें महागठबंधन को 137 सीटें मिली थीं। चैनल में ही काम करने वाले एक सूत्र के मुताबिक हमें इस एक्जिट पोल को प्रसारित करने में कोई समस्या नहीं थी। पर हमें उनके सर्वेक्षण के तरीके पर कुछ सदेंह था। इसलिए हमने सर्वेक्षण न दिखाने का फैसला किया।

आपको बताते चलें कि 5 नवंबर को कई समाचार चैनलों ने अपने-अपने सर्वेक्षण जारी किए थे। एबीपी न्यून-नीलसन ने महागठबंधन को 130 सीट, टाइम्स नाऊ-सी वोटर ने 122 सीट मिलने की संभावना जताई है। इंडिया टुडे और सिसरो के एक्जिट पोल में महागठबंधन को 111-123 और एनडीए को 113-127 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।

वहीं इंडिया टीवी-सी वोटर के एक्जिट पोल में महागठबंधन को 112-132 और एनडीए को 101-121 सीट मिलने का अनुमान है।  वहीं टुडे चाणक्य ने सबको चौंकाते हुए एनडीए को 155 सीट मिलने का दावा किया और महागठबंधन को सिर्फ 83 सीट मिलने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed