फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Why are pm narendra modi worried?

मुस्लिमों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी क्यों हैं चिंतित?

Fri, 27 Jun 2014 10:50 AM IST
Updated Fri, 27 Jun 2014 10:50 AM IST
विज्ञापन
Why are pm narendra modi worried?

इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के प्रमुख सिराज कुरैशी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम समुदाय में अपने बारे में फैले भ्रम पर चिंता जाहिर की है।

विज्ञापन


मुस्लिम समुदाय की समस्याओं से मोदी को अवगत कराने के लिए प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वाले कुरैशी ने दावा किया है कि मोदी ने मुस्लिम समुदाय के मन में फैले भ्रम को दूर करने की बात कही है।
विज्ञापन


बकौल कुरैशी इस दौरान मोदी ने आम चुनाव में भाजपा को 9 फीसदी मुस्लिम मत हासिल होने की बात स्वीकारी और इस समुदाय में फैले भ्रम को दूर कर अगले आम चुनाव में कम से कम 40 फीसदी वोट हासिल करने की अपनी इच्छा जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी दिलाएंगे मुसलमानों का न्याय

Why are pm narendra modi worried?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहली मुलाकात के बाद आईआईसीसी के मुखिया सिराज कुरैशी गदगद हैं। प्रधानमंत्री ने उन्हें आतंकवाद के आरोप में जेल में बंद मुसलमानों के मामले में न केवल न्याय दिलाने का भरोसा दिया है, बल्कि रमजान के बाद आईआईसीसी आने का वादा भी किया है।

बीते बुधवार को हुई इस मुलाकात के लिए पीएमओ ने महज 5 मिनट का समय निर्धारित किया था। बात चली तो फिर वक्त का ख्याल ही नहीं रहा।

देखते ही देखते महज 5 मिनट की तय मुलाकात कब 35 मिनट में तब्दील हो गई, इसका अंदाजा ही नहीं रहा। कुरैशी ने अमर उजाला को बताया कि इस दौरान आतंकवाद के आरोप में बड़ी संख्या में जेल में बंद मुसलमानों के मामलों को लेकर पीएम से चर्चा की।

पीएम मोदी ने किए अपने अनुभव सांझा

Why are pm narendra modi worried?

उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि ज्यादातर मामले झूठे होने के कारण 90 फीसदी से अधिक युवा अदालत से बरी हो रहे हैं। मगर इस दौरान उनका सात से 14 साल का कीमती समय बर्बाद हो रहा है।

कुरैशी ने समाज के सभी वर्गों की चर्चित हस्तियों की एक समिति बनाकर सभी मामलों की समीक्षा की मांग की। बकौल कुरैशी प्रधानमंत्री ने न्याय दिलाने का पक्का भरोसा दिया है।

मुलाकात 30 मिनट ज्यादा खिंच जाने के बारे में पूछे जाने पर कुरैशी ने बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री अपना अनुभव साझा करने लगे।

उन्होंने आम चुनाव के नतीजे आने के बाद एक मुस्लिम युवक द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई धमकी का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि जब उन्होंने उस युवक के परिवार वालों से बातचीत की तो पता चला कि युवक ने जोश में आ कर ऐसी धमकी दे डाली थी।

उन्होंने बताया कि पीएम की इच्छा पार्टी और अपने प्रति फैले भ्रम को खत्म करने की है। कुरैशी ने कहा कि हमने आतंकवाद से जुड़े मामलों की समीक्षा के लिए बहुसंख्यक वर्ग की ही नामचीन हस्तियों की समिति बनाने का सुझाव दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed