{"_id":"afaea396-473c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"why-a-class-is-getting-duel-reservation-says-mulayam","type":"story","status":"publish","title_hn":"'प्रमोशन में कोटा तो समर्थन पर दोबारा विचार'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'प्रमोशन में कोटा तो समर्थन पर दोबारा विचार'
मैनपुरी/ब्यूरो
Updated Sun, 16 Dec 2012 04:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि प्रमोशन में एससी-एसटी वर्ग को कोटा दिए जाने वाला संशोधन विधेयक अगर सदन में पास हो जाता है तो उनकी पार्टी यूपीए सकार को समर्थन जारी रखने पर फिर से विचार करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने सवाल उठाया कि एक वर्ग को दोहरा आरक्षण क्यों? यह गलत है, देश और समाज हित में नहीं हैं। सपा सुप्रीमो शनिवार को ट्रांजिट हॉस्टल में पत्रकारों से मुखातिब थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रोन्नति में आरक्षण का बिल पास होता है, तो केंद्र से समर्थन वापसी पर हालात देखते हुए फैसला लिया जाएगा।
एससी-एसटी वर्ग को एक बार नौकरी में आरक्षण मिल चुका है फिर प्रोन्नति में आरक्षण का क्या मतलब? इससे तो व्यवस्था छिन्न-भिन्न होगी।
केंद्र सरकार को 22 फीसदी के साथ 78 प्रतिशत लोगों की भावनाओं का भी ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बिल राष्ट्र विरोधी है।
मेरी पार्टी सदन के भीतर व बाहर इसका विरोध करती रहेगी। सदन के भीतर बिल का विरोध करने वाले सपा सांसदों को सदन के बाहर किया जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
मैंने प्रधानमंत्री से पूछा, वे इस तथ्य को क्यों नहीं सामने लाते कि प्रमोशन में कोटा लागू किए जाने से कई पदों पर वर्ग विशेष के लोग काबिज हो जाएंगे।
इस आरक्षण से जरूरी सच्चर कमेटी की सिफारिशें हैं, जिनको केंद्र सरकार लागू नहीं कर रही। चीन के देश की सीमा पर बनाए जा रहे दबाव पर पूर्व रक्षामंत्री ने कहा कि उनके कार्यकाल में पाक-चीन, भारत की एक इंच जमीन पर आगे नहीं बढ़ पाए थे।
देश के जवानों में साहस की कोई कमी नहीं लेकिन सत्ता में बैठे लोगों में साहस नहीं है। उन्हें यह समझना चाहिए कि देश सत्ता से बड़ा है।