किसकी धमकी से डर गए चिराग पासवान
आखिर क्या वजह रही कि पहली बार चुनाव लड़ रहे चिराग पासवान को जमुई और बोरवा में अपना रोड शो रद्द करना पड़ा।
चुनावी समर में पहली पारी खेल रहे लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने नक्सली हमले के डर से जमुई का रोड शो रद्द कर दिया है।
खबर है कि नक्सलियों ने चिराग को धमकी दी है कि अगर उन्होंने रोड शो या प्रचार किया तो उन पर हमला होगा।
चुनावी बहिष्कार का है ऐलान
खबर है कि बोरवा और आसपास के इलाकों में नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है। यहां हजारों की संख्या में मोबाइल मैसेज भेजकर चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया जा रहा है।
यहां 10 अप्रैल को मतदान होना है। यहां प्रत्याशियों को प्रचार तक नहीं करने दिया जा रहा है। ऐसे में जब चिराग ने बोरवा में डोर टू डोर प्रचार का प्लान बनाया तो नक्सली बिदक गए।
सूत्रों के मुताबिक नक्सलियो के एक गुट ने बोरवा जिले में चुनाव प्रचार करते वक्त चिराग को धमकी भरे कॉल्स आए। इनमें कहा गया कि अगर वो जमुई में रोड शो किया तो खैर नहीं। चिराग बोरवा में प्रचार करते वक्त भी परेशान हो गए थे। इसके बाद उन्होंने जमुई में रोड शो न करने का फैसला किया।
पिता ने विपक्ष की साजिश बताया
उधर चिराग के डर को दूर भगाते हुए खुद राम विलास पासवान दावा कर रहे हैं कि यह विपक्ष की साजिश है।
पार्टी का कहना है कि बोरवा और जमुई में जदयू और नक्सलियों के बीच सांठ गाठ है और इसी के चलते विपक्षी दल नक्सलियों का सहारा लेकर चिराग को धमका रहा है।
चिराग के खिलाफ जमुई सीट से जदयू नेता और बिहार विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी खड़े है।