{"_id":"9aa33706717fa7db7f01b04b8c25a502","slug":"whole-congress-behind-manmohan-singh-says-sonia","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमोहन के पक्ष में खुलकर सामने आईं सोनिया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मनमोहन के पक्ष में खुलकर सामने आईं सोनिया
एजेंसी/मांड्या
Updated Mon, 30 Sep 2013 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दागी ‘माननीयों’ पर यूपीए सरकार के अध्यादेश की राहुल गांधी द्वारा धज्जियां उड़ाने के तीन दिन बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पक्ष में खुलकर मैदान में उतर आई हैं।
विज्ञापन
सोनिया ने कहा है कि पूरी कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री के पीछे एकजुट खड़ी हुई है।
मांड्या में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कांग्रेस और प्रधानमंत्री की खिल्ली उड़ाने के लिए भाजपा को आड़े हाथों लिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा हमारी पार्टी और प्रधानमंत्री की उपलब्धियों का उपहास उड़ा रही है। वह मुख्य विपक्षी दल को बताना चाहती हैं कि पूरी कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री के साथ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में ही यूपीए सरकार ने सभी उपलब्धियां हासिल की हैं।
सिंह के नेतृत्व में ही कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गईं, जिनसे कमजोर तबके के लाखों लोगों को फायदा पहुंचा है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने मनरेगा, खाद्य सुरक्षा, भूमि अधिग्रहण जैसी योजनाएं शुरू की हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा हाल ही अध्यादेश को बकवास करार दिए जाने के बाद से कांग्रेस और सरकार के बीच मतभेद की खबरें आ रही थी। भाजपा समेत कई विपक्षी पार्टियां पीएम से इस्तीफे की मांग कर रही हैं।
राहुल की टिप्पणी के बाद सोनिया ने अमेरिका के दौरे पर गए पीएम को फोन कर स्थिति को संभालने की कोशिश की थी। इसी के तहत सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री की सराहना की और खुलकर उनका समर्थन किया।
सोनिया गांधी ने कहा कि हम भाजपा या किसी अन्य विपक्षी पार्टी से डरते नहीं है। हम उनके हमलों से भी भयभीत नहीं है।
कांग्रेस अन्य पार्टियों की तरह नहीं है। पार्टी अपने जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ती रहेगी और पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को बांटने में विश्वास करती है जबकि कांग्रेस लोगों को एकसाथ बांधने में।
कांग्रेस अध्यक्ष का यह बयान भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के दिल्ली की रैली में राहुल गांधी और प्रधानमंत्री पर निशाना साधने के बाद आया है।