फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   who will be benefited by crude oil falling prices

कच्चे तेल की कीमतें गिरने से कौन खुश, कौन परेशान

Thu, 15 Jan 2015 05:56 PM IST
Updated Thu, 15 Jan 2015 05:56 PM IST
विज्ञापन
who will be benefited by crude oil falling prices

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट आने से जहां एक तरफ कुछ लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ गई है तो वहीं दूसरी ओर इससे कई कंपनियों को नुकसान भी हो रहा है। आइए जानते हैं कच्चे तेल ने किसे किया खुश और कौन हुआ परेशान।

विज्ञापन


पेंट कंपनियां

पेंट कंपनियों को कच्चे तेल की कीमतें गिरने से काफी फायदा होगा। तेल की कीमतें बहुत अधिक गिर चुकी हैं, लेकिन अभी तक किसी पेंट कंपनी ने पेंट की कीमतें कम नहीं की हैं। अभी कीमतें कम न करने का कारण यह है कि कंपनियों के पास पहले का खरीदा हुआ काफी स्टॉक है, जो महंगा था, जिससे पेंट बनाया गया है।
विज्ञापन


ऐसे में अगर कंपनियां पेंट की कीमत कम करती हैं तो उन्हें नुकसान भी हो सकता है। हालांकि, यह माना जा रही है कि भविष्य में अगर कच्चे तेल की कीमतें कम ही रहीं या और गिरीं तो फिर पेंट की कीमतें भी कम हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टायर इंडस्ट्री

टायर बनाने वाली कंपनियों को भी कच्चे तेल की कीमतें गिरने का फायदा मिलेगा। पेट्रोलियम वेस्ट से सिंथेटिक रबर बनता है, जिसकी कीमत कम हो जाएगी। इसकी वजह से टायर बनाने की लागत भी कम होगी। ऐसी स्थिति में कंपनियों को मुनाफा काफी बढ़ जाएगा।

इन्हें होगा नुकसान

who will be benefited by crude oil falling prices

रिफाइनरी और ऑयल मार्केटिंग कंपनियां

यूं तो रिफाइनरी कंपनियों पर कच्चे तेल की कीमत में कमी या बढ़ोतरी से कोई फर्क नहीं पड़ता है, क्योंकि रिफाइनरी कंपनियां ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन के आधार पर काम करती है।

लेकिन इन कंपनियों को अमेरिका की तरफ से आने वाला कच्चा तेल टक्कर दे सकता है, क्योंकि यह तेल अन्य देशों से आने वाले कच्चे तेल की अपेक्षा काफी अच्छी क्वालिटी का होता है। क्वालिटी अच्छी होने के कारण इसे रिफाइन करने में कम लागत आती है, जिससे मुनाफा अधिक होता है।

ऑयल कंपनियां

केयर्न इंडिया, ओएनजीसी और ऑयल इंडिया जैसी कंपनियों को भी कच्चे तेल की गिरती कीमतों से नुकसान हो रहा है। पिछले कुछ महीनों में इन कंपनियों के शेयर बहुत तेजी से गिरे हैं, जिसमें अभी निवेश करने की सलाह भी नहीं दी जा रही है। कच्चे तेल की गिरती कीमत इन कंपनियों पर अपना बुरा असर दिखा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed