राहुल के करीबियों पर गिरेगी हार की गाज!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक के सबसे खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस इसकी वजहों को जरूर तलाशेगी। लेकिन सोमवार को कांग्रेस कार्यकारी समिति की बैठक से पहले हार के जिम्मेदार लोगों को जवाब देने के लिए तैयार रहना होगा।
बैठक में सलाहकारों से इस हार की कैफियत मांगी जा सकती है। पार्टी के कुछ नेता अपनी निजी बातचीत में राहुल गांधी के कुछ प्रमुख सलाहकारों की खासी आलोचना कर रहे हैं।
जबकि कुछ नेता टिकट बंटवारे में गड़बड़ी को लेकर खासे मुखर हैं। जिन लोगों के खिलाफ कार्रर्वाई होने की आशंका है उनमें जयराम रमेश, मोहन गोपाल, मधुसूदन मिस्त्री और, मोहन प्रकाश और अजय माकन के नाम शामिल हैं।
सोनिया गांधी देंगी इस्तीफा?
मीडिया में यह भी खबर है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी कार्यकारी समिति की बैठक में अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। हालांकि पार्टी के आला सूत्रों ने इसे सिर्फ अटकलें करार दिया है।
शीर्ष नेतृत्व के नजदीकी सूत्रों ने कहा, यह बेकार की बात है। पार्टी का काम इस तरह से नहीं चल सकता। पार्टी में राहुल गांधी के नेतृत्व और पूरी चुनावी रणनीति पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
उम्मीद है कि 19 मई को पार्टी की वर्किंग कमेटी में तीखे सवाल उठाए जाएंगे। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने साफ स्वीकार किया है कि जनादेश कांग्रेस के खिलाफ रहा है। बदले हालात में पार्टी में अब काफी मंथन की जरूरत है।
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में खास तौर पर आमंत्रित किए गए अनिल शास्त्री इस बात पर नाराज थे कि कई उम्मीदवारों ने टिकट हासिल करने का बाद भी पार्टी छोड़ दी। लिहाजा टिकट बंटवारे की रणनीति पर नए सिरे से विचार करने की जरूरत है।