फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   who is hardik patel

कौन है हार्दिक पटेल, जिसने मोदी को दी चुनौती

Thu, 27 Aug 2015 08:13 AM IST
Updated Thu, 27 Aug 2015 08:13 AM IST
विज्ञापन
who is hardik patel

केवल 22 साल की उम्र में गुजरात सरकार की नींद उड़ा देने वाले हार्दिक पटेल को दो महीने पहले तक कोई नहीं जानता था, लेकिन आज देश की गली गली और सोशल मीडिया पर उनकी ख़ासी चर्चा है।

विज्ञापन


गुजरात के अहमदाबाद में मंगलवार को पाटीदार समाज की महारैली में लाखों की संख्या में लोग पहुंचे। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस महारैली में लाखों पाटीदार समाज के लोग इकट्ठे हुए हैं। यह समाज राज्य सरकार से 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहा है।
विज्ञापन


आइए जानते हैं, कौन हैं हार्दिक पटेल और क्यों उनके आगे गुजरात की सांसें थम गई हैं।

भाजपा कार्यकर्ता भरतभाई पटेल के बेटे हैं हार्दिक पटेल

who is hardik patel

हार्दिक पटेल गुजरात के कड़ी तालुका के भाजपा कार्यकर्ता भरतभाई पटेल के बेटे हैं। उन्होंने तीन साल पहले अहमदाबाद के सहजानंद कॉलेज से स्नातक किया है।

गुजरात में आबादी का पांचवां हिस्सा पटेल समुदाय का है। पटेल समुदाय आरक्षण और ओबीसी दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर पिछले कई सालों से आंदोलन कर रहा है।

इस आंदोलन की कमान अब नई पीढ़ी के हार्दिक पटेल की हाथों में है। कॉमर्स छात्र हार्दिक पटेल ठान चुके हैं कि वे गुजरात में ओबीसी का दर्जा दिए जाने के मुद्दे पर चुप नहीं बैठेंगे।

पटेल के तेवर के आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दबाव में

who is hardik patel

इसके बाद उन्होंने गुजरात में आंदोलन छेड़ दिया। उनकी अगुआई में पिछले 40 दिनों से गुजरात में आंदोलन और विरोध प्रदर्शन चल रहा है। हार्दिक पटेल के कंधे से कंधा मिलाते हुए इस संघर्ष में 10 लाख से भी अधिक लोग सड़कों पर उतर चुके हैं।

उनके तेवर और मक़सद के आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दबाव में दिखाई दे रहे हैं। इस आंदोलन ने मोदी के विकास मॉडल की हवा निकाल दी है। हार्दिक पटेल की अगुआई में चल रहा ये आंदोलन वही आंदोलन है जिसके आगे आज से 30 साल पहले गुजरात की तत्कालीन सरकार को घुटने टेकने पड़े थे।

फरवरी 1985 के विधानसभा चुनाव में 148 सीटों के बहुमत के बावजूद पटेल समुदाय के सड़क पर उतर आने के कारण मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी को इस्तीफ़ा देना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed