फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   who has given idea to call barack obama on republic day in india?

किसने दिया था ओबामा को बुलाने का आइडिया?

Thu, 22 Jan 2015 11:41 AM IST
Updated Thu, 22 Jan 2015 11:41 AM IST
विज्ञापन
who has given idea to call barack obama on republic day in india?

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को गणतंत्र दिवस पर न्योता देने का विचार भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का था, जो विदेश नीति के मुद्दों पर लीक से हटकर सोचने के लिए जाने जाते हैं।

विज्ञापन


अमेरिका में सूत्रों ने बताया कि गणतंत्र दिवस की परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर ओबामा को बुलाने के विचार को मोदी ने अपने करीबी लोगों से साझा किया और फिर अपने भारतीय राजदूत एस जयशंकर को अमेरिकी अधिकारियों से इस बारे में बात करने को कहा।
विज्ञापन


ओबामा को न्योता देने के मोदी के विचार के बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय ने राजदूत जयशंकर से कहा कि वह इसकी संभावना तलाशें और इस पर ह्वाइट हाउस का रुख जानें। इस निर्देश के बाद भारतीय राजदूत ने कई बैठकें की और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बताया। जिस पर अमेरिका को मोदी का यह विचार पसंद आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट‌्विटर पर हुई कूटनीति

who has given idea to call barack obama on republic day in india?

सूत्रों ने कहा, ‘एक तरह से यह (किसी को गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित करना) राजनीतिक संदेश देना होता है।’ सूत्रों ने बताया कि अमेरिकी पक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी का राजनीतिक प्रस्ताव को ‘पसंद’किया और इस पर फैसला करने में ‘थोड़ा वक्त’लिया और आखिर में भारतीय राजदूत को ‘हां’ की सूचना दी।

इसके बाद इस प्रक्रिया को ट्विटर कूटनीति के हवाले कर दिया गया। मोदी ने ट्विटर पर ऐलान किया कि उन्होंने ओबामा को गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है।

हालांकि, इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी कुछ ही लोगों को थी। इस प्रक्रिया की शुरुआत उस समय हुई जब बीते 30 सितंबर को ह्वाइट हाउस में मोदी और ओबामा के बीच मुलाकात के बाद शुरू हुई।  सूत्रों ने बताया कि एक बार जब सैद्धांतिक तौर पर आमंत्रण स्वीकार कर लिया गया तब सुरक्षा प्रबंध समेत कई दूसरी चीजों की पड़ताल शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed