फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   who give challange vasundhara raje in rajasthan politics?

आखिरकार कौन चुनौती दे रहा है वसुंधरा राजे को?

Sat, 01 Nov 2014 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Sat, 01 Nov 2014 05:34 PM IST
विज्ञापन
who give challange vasundhara raje in rajasthan politics?

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान में भाजपा का चेहरा बन चुकीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को एक दशक बाद एक और चेहरा चुनौती देता दिखाई दे रहा है। ये चेहरा हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विश्वस्त माने जानेवाले भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर।

विज्ञापन


भाजपा आलाकमान ने माथुर को गुजरात के बाद महाराष्ट्र की जिम्मेदारी सौंपी थी और अब राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखनेवाले राज्य उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


ऐसे में भाजपा नेताओं में चर्चा है कि माथुर राजस्थान भाजपा का दूसरा पॉवर सेंटर बनते जा रहे हैं। जब भी वे राजस्थान दौरे पर होते हैं, तो वे भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की भीड़ से घिरे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी के खास सिपहसालार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके ओम प्रकाश माथुर संघनिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं और वे मोदी के खास सिपहसालार भी हैं। लोकसभा चुनाव में खास तौर पर उत्तर प्रदेश में व्यस्त रहे मोदी ने उन्हें वड़ोदरा सीट (मोदी इसी सीट से चुनाव लड़े) का चुनाव प्रबंधन का जिम्मा सौंपा था। इससे पूर्व वे लम्बे समय तक गुजरात के प्रभारी रहे और यहीं से मोदी तीसरी बार मुख्यमंत्री चुने गए।

इसके बाद उन्हें महाराष्ट्र के चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई, यहां भी भाजपा की सरकार बनी। अब वे उत्तर प्रदेश में व्यस्त हैं। माथुर राजस्थान में ज्यादा सक्रिय नहीं हैं, लेकिन आलाकमान की ओर से लगातार दी जा रहीं बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियों के कारण उन्हें यहां सत्ता के एक नए केन्द्र के रूप में देखा जा रहा है।

शेखावत के बाद राजे के सामने नहीं था बड़ा नेता
पूर्व उप राष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत के बाद राजस्थान भाजपा में राजे ही सबसे बड़ी नेता हैं। राजे के नेतृत्व में पहली बार वर्ष 2003 में और फिर अब 2013 में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल कर राजस्थान में सरकार बनाई।


अब ओम प्रकाश माथुर का लगातार कद बढऩे से भाजपा नेताओं में चर्चा है कि पार्टी माथुर को राजस्थान के लिए दूसरा शक्ति केन्द्र बनाने के लिए प्रयासरत है। राजस्थान में भाजपा नेताओं द्वारा उन्हें राजे के विकल्प के रूप में देखा जाने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed