{"_id":"c3024924-c479-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"white-bengal-tiger-enigma-solved","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, सफेद बंगाल टाइगर के अनूठे रंग का रहस्य","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जानिए, सफेद बंगाल टाइगर के अनूठे रंग का रहस्य
एजेंसी
Updated Fri, 24 May 2013 07:27 PM IST
विज्ञापन
सफेद बंगाल टाइगर के आश्चर्यजनक रूप से खूबसूरत दूधिया रंग के रहस्य का पता चल गया है।
विज्ञापन
यह एक पिगमेंट जीन में सिर्फ एक बदलाव की वजह से होता है।
एक नए अध्ययन में यह पाया गया है। बंगाल टाइगर की सफेद प्रजाति भारत के जंगलों में पाई जाती है।
इनका अनूठा रंग अब तक एक रहस्य बना हुआ था। पर अब वैज्ञानिकों ने इसका पता लगा लिया है कि यह एक पिगमेंट जीन में सिर्फ एक बदलाव की वजह से होता है।
पेकिंग यूनिवर्सिटी के शू-जिन लुओ के नेतृत्व में एक टीम ने यह अध्ययन किया है। इसे ‘करेंट बायोलॉजी’ जर्नल में प्रकाशित किया गया है।