{"_id":"92444fb4ea26b6d21a58ecb394e08d4b","slug":"where-s-kamal-between-aap-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदनी चौक में आप-कांग्रेस के बीच कमल कहां?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
चांदनी चौक में आप-कांग्रेस के बीच कमल कहां?
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 17 Feb 2014 04:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदनी चौक लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष के नाम की घोषणा से यहां का मुकाबला रोचक होने वाला है। कांग्रेस से केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल चुनावी मैदान में होंगे।
वैश्य समाज के दबदबे वाले क्षेत्र में भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दो महीना पूर्व हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम में भाजपा की स्थिति ठीक नहीं रही है।
2009 लोकसभा चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी विजेंद्र गुप्ता दस विधानसभा में किसी भी क्षेत्र में अपनी बढ़त नहीं बना सके थे।
भाजपा के एक वर्ग का मानना है कि वैश्य समाज नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने को लेकर काफी उत्सुक है, लिहाजा वैश्य बहुल इस सीट पर भाजपा अगर वैश्य समाज के प्रत्याशी को टिकट देती है तो स्थिति बेहतर होगी।
विज्ञापन
लेकिन यहां भी पेंच इसलिए है कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भी वैश्य समाज से ही आते हैं। लिहाजा दो वैश्यों के चुनावी अखाड़े में उतरने से कहीं कांग्रेस को बढ़त नहीं मिल जाए।
क्षेत्र से भाजपा नेता सुधांशु मित्तल, नंद किशोर गर्ग, विजेंद्र गुप्ता टिकट की दावेदारी पेश कर रहे हैं। चांदनी चौक लोकसभा में आने वाले 10 विधानसभा में 2013 के चुनाव में महज 3 सीट (वजीरपुर, त्रिनगर, आदर्शनगर) पर ही भाजपा जीत दर्ज कर पाई।
वहीं आम आदमी पार्टी को 4 विधानसभा (सदर बाजार, मॉडल टाऊन, शकूर बस्ती, शालीमारबाग) में जीत हासिल हुई। कांग्रेस पार्टी के खाते में मेंबल्लीमारान और चांदनी चौक सीट गई तो जेडीयू के खातें में मटियामहल।