कहां से आया मोदी के लाखों के सूट का कपड़ा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की मेजबानी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 10 लाख का सूट अब भी चर्चा का विषय बना हुआ है। टीओआई में छपी खबर के मुताबिक हैदराबाद हाउस में मोदी ने जो सूट पहना था उसका कपड़ा जाने माने ब्रांड हॉलैंड एंड शेरी ऑफ शेवली रो का था।
हालांकि इस बात की कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं थी कि शेवली रो के कपड़े का बना सूट मोदी खुद पहनने वाले हैं। मोदी का सूट बनाने वाले हैदराबाद के जेड ब्लू स्टोर के एक सदस्य बिपिन चौहान ने निजी कारणों का हवाला देते हुए यह बताने से इनकार कर दिया था कि यह सूट किसके लिए बनाया जा रहा है।
जब 170 साल पुराने कपड़ा उत्पादक हॉलैंड एंड शेरी के एक प्रतिनिधि से इस संबंध में सवाल पूछा गया तो उसने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस तरह के पिन्सट्रिप शूट में व्यक्तिगत रूप से एक व्यक्ति के हस्ताक्षर की छाप थी। उसने बताया कि हॉलैंड एंड शेरी ने एक भारतीय साझेदार डिगजैम के साथ करार किया था जिसने इस सूट के कपड़े की बिक्री की थी।
कितना महंगा है सूट का कपड़ा?
अगर मोदी के सूट के कपड़े की कीमत पर बात की जाए तो यह काफी महंगा था। हॉलैंड एंड शेरी के फैब्रिक के बने इस सूट का कपड़ा करीब 1000 से 1500 पाउंड प्रति मीटर की कीमत का था। इस शूट को तैयार करने वाली दुकान के एक प्रतिनिधि ने बताया कि इस शूट को बनाने में कुल 6 से सात मीटर कपड़े का इस्तेमाल हुआ।
शूट बनाने वाली कंपनी नाम की कढ़ाई करने के इतर और कुछ बेहतर कर सकती थी। हॉलैंड एंड शेरी के इस पिन्सट्रिप शूट में कंपनी के नाम की छाप के साथ साथ और बेहतर कलाकारी भी आजमाई जा सकती थी। आपको बता दें कि हॉलैंड एंड शेरी के कपड़ों का इस्तेमाल मशहूर हॉलीवुड फिल्म मिशन इंपासिबल में भी किया गया है।
शॉप के मालिक ने बताया कि इस तरह का सूट तैयार होने में करीब दो से तीन महीने का समय लगता है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि काफी सारे अन्य भारतीय भी उनके ग्राहक हैं। गौरतलब है कि इसके पहले मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक भी इस तरह का शूट तैयार करवा चुके हैं।