{"_id":"bfd8e6c0-9dd9-11e2-8df1-d4ae52bc57c2","slug":"whenever-rahul-gandhi-wants-to-be-prime-minister-is-welcome-says-manmohan","type":"story","status":"publish","title_hn":"'राहुल गांधी जब भी पीएम बनना चाहें, स्वागत है'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'राहुल गांधी जब भी पीएम बनना चाहें, स्वागत है'
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 05 Apr 2013 03:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने तीसरे कार्यकाल के अपनी दावेदारी के सवाल को 'काल्पनिक' करार देते हुए कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जिस दिन प्रधानमंत्री बनना चाहें उनका स्वागत है।
विज्ञापन
यह पूछने पर कि क्या आप प्रधानमंत्री के रूप में राहुल गांधी का स्वागत करते हैं, पीएम ने बेहिचक कहा कि बेशक, किसी भी दिन। राहुल गांधी के सीआईआई में दिए गए भाषण को उन्होंने जोरदार बताया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने सत्ता के दो केंद्रों की बहस को गैर जरूरी करार दिया है। उन्होंने कहा, 'मैं तीसरे कार्यकाल की संभावना को न तो स्वीकार रहा हूं... और न ही नकार रहा हूं... मेरे तीसरे कार्यकाल को लेकर कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगी।'
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पिछले दिनों कहा था कि वह निजी तौर पर वह महसूस करते है कि सत्ता में दो केंद्र होने के मॉडल ने ठीक ढंग से काम नहीं किया।
वहीं कांग्रेस प्रवक्ता जनार्दन द्विवेदी ने इसका खंडन करते हुए कहा था कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच अनूठा तालमेल भविष्य के लिए बेहतर है।