{"_id":"d78bbdc8566ef2c885b3a4f95589e09d","slug":"when-will-40-crore-people-of-india-get-electricity-hindi-news-sy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देश के 40 करोड़ लोगों का ये सपना कब होगा पूरा?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
देश के 40 करोड़ लोगों का ये सपना कब होगा पूरा?
Updated Thu, 07 Aug 2014 06:51 PM IST
विज्ञापन
देश में अभी भी 40 करोड़ से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जिनके लिए बिजली अभी भी एक सपना है। केंद्र सरकार का कहना है कि इन्हें बिजली मुहैया कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में प्रश्न काल के दौरान कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यजनक बात है कि देश के आठ करोड़ परिवारों के लिए बिजली अभी भी एक सपना है।
विज्ञापन
हजारों गांवों में नहीं है बिजली
इसका मतलब यह हुआ कि करीब 40 करोड़ लोग बिजली की सुविधा से वंचित हैं। उन्होंने बताया कि देश में 12,468 गांव ऐसे हैं, जहां बिजली नहीं हैं। इनमें से 6882 गांव बिहार में हैं जबकि 3144 गांव ओडिशा और 1009 गांव असम में हैं।