फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   When the bee was stopped by Indonesian plane

जब एक मधुमक्खी ने रोक दिया इंडोनेशियाई विमान

Thu, 07 Jan 2016 05:27 AM IST
Updated Thu, 07 Jan 2016 05:27 AM IST
विज्ञापन
When the bee was stopped by Indonesian plane

एक मधुमक्खी की ताकत का उस समय लोगों को एहसास हुआ, जब उसने इंडोनेशिया के एक विमान को रोक दिया। इतना ही नहीं, इस मधुमक्खी की वजह से विमान अपने निर्धारित समय से चार घंटे देरी से उड़ान भर सका।

विज्ञापन


बुधवार को एयरलाइन के प्रवक्ता बेन्नी बुतरबुतर ने बताया कि विमान के महत्वपूर्ण हिस्से ‘पिटोट ट्यूब’ में मधुमक्खी फंस गई, जिसके चलते विमान के नियंत्रण में गड़बड़ी आ गई। लिहाजा विमान को चार घंटे की देरी से रवाना करना पड़ा।
विज्ञापन

156 यात्रियों को लेकर जा रहा था विमान

When the bee was stopped by Indonesian plane

गरुण इंडोनेशिया का विमान ‘बोइंग 737’ मंगलवार सुबह 156 यात्रियों को लेकर सुमात्रा द्वीप से जकार्ता के लिए उड़ान भर रहा था। इसी बीच पायलट को विमान के नियंत्रण प्रणाली में तकनीकी गड़बड़ी का एहसास हुआ, जिसके चलते विमान को रोक दिया गया। इसके बाद मामले की जांच की गई, तो पाया गया कि विमान के एक पिटोट ट्यूब में एक कीड़ा फंस था।

एयरलाइन के एक अन्य अधिकारी ने पुष्टि की कि विमान के एक पिटोट ट्यूब में मधुमक्खी फंस गई थी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को देरी से रवाना करने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed