{"_id":"ead71276c2639e26580f5227bc344671","slug":"when-sumitra-mahajan-become-a-mother-of-lower-house-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब मैडम स्पीकर ने सांसदों को मां की तरह डांटा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जब मैडम स्पीकर ने सांसदों को मां की तरह डांटा
टीम डीजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 26 Nov 2014 10:00 PM IST
विज्ञापन
बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान एक समय ऐसा आया जब लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन सबकों मां की तरह नसीहत देतीं नजर आईं।
विज्ञापन
प्रश्न काल में प्रश्न संख्या 43 का पक्ष की तरफ से जवाब मिलने के बाद एकाएक सुमित्रा महाजन खड़ी होकर बोलने लगी कि सदन में सांसदों को उचित व्यवहार करना चाहिए। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के सांसदों को ध्यान दिलाया कि संसद की कार्यवाही के नियमों के अनुसार उचित व्यवहार न करने वाले सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
महाजन ने कहा कि एक मां अपने बच्चों को गलती करने पर सजा देती है जिससे कि बच्चे आगे वह गलती न करें। इसलिए आप को ऐसा बता रही हूं कि सदन की मर्यादा का ख्याल रखें। साथ ही बाद में गलत पाए जाने पर यह न कहें कि जब हम गलती कर रहे थे तो आपने हमें क्यों नहीं रोका।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मैडम स्पीकर का सीधा निशाना विपक्षी दलों पर था जोकि मंगलवार को कालेधन पर संसद में विरोध कर रहे थे। साथ ही विरोध करने के लिए लोकसभा के अंदर काले छाते तक ले आए थे।
विज्ञापन
मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस, जदयू, समाजवादी पार्टी समेत अन्य विपक्षी दलों ने संसद में काले धन पर चर्चा कराने की मांग की थी।