फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   when question put on to indian husband about his wife

जब आपसे कोई पूछे, आपकी बीवी क्या करती हैं?

Tue, 31 Mar 2015 03:34 PM IST
गीता पांडे / बीबीसी संवाददाता
गीता पांडे / बीबीसी संवाददाता Updated Tue, 31 Mar 2015 03:34 PM IST
विज्ञापन
when question put on to indian husband about his wife

कई साल पहले मैं बीबीसी के एक काम से कहीं जा रही थी। मैंने रात की यात्रा के लिए एक ट्रेन पकड़ी और अपनी सीट पर सामान जमा रही थी कि सामने की सीट पर बैठे आदमी ने बातचीत शुरू कर दी।

विज्ञापन


वह पूछने लगे कि मैं कहां जा रही हूं, कहां से हूं, क्या करती हूं....फिर उन्होंने पूछा, "आपके पति क्या करते हैं?" मैंने तो उन्हें यह भी नहीं बताया था कि मेरी शादी हुई है या नहीं। मुझे बुरा लगा- लेकिन उन्हें इससे कोई मतलब नहीं था कि मैं पत्रकार हूं और काम के सिलसिले में यात्रा कर रही हूं।

विज्ञापन

एक उत्सुक सवाल

when question put on to indian husband about his wife

उनके लिए मैं सिर्फ़ एक महिला थी और भारत के पितृसत्तात्मक समाज में अगर महिला किसी की बेटी, बहन या बीवी न हो तो वह बेमेल मानी जाती है। यह पहली बार नहीं था और न ही आखिरी बार कि मुझसे यह सवाल पूछा गया हो। मेरी बहुत सी दोस्तों की शिकायत है कि कुछ ही मिनट पहले मिले लोग भी अक्सर यह सवाल करते हैं।

इसलिए मैंने सोचा कि दिल्ली के आदमियों को टोककर उनसे यह सवाल पूछूं, "आपकी बीवी क्या करती है?" यह पूरी तरह अवैज्ञानिक प्रयोग था जो महज उत्सुकता और शायद कुछ अति-संवेदनशीलता की उपज थी।

लेकिन मैं यह देखकर आश्चर्यचकित रह गई कि कितने सारे आदमी इस सवाल का जवाब देने को तैयार हो गए। जिस भी आदमी से मैंने बात की उसने कहा कि उनसे यह सवाल कभी नहीं पूछा गया है। लेकिन ज्यादातर ने अपनी बीवियों के बारे में खुलकर बात की- लगाव, आदर और परेशानी के मिलेजुले भाव के साथ।

'पहले किसी ने नहीं पूछा'

when question put on to indian husband about his wife

27 साल के मोहम्मद मोहसिन ने शर्माते हुए मुस्कुराकर कहा कि उनकी अभी शादी नहीं हुई है। वह कहते हैं कि उनसे पहले 'बहुत से लोगों ने बहुत से सवाल पूछे हैं' लेकिन 'कभी भी किसी ने यह सवाल नहीं पूछा।

' मेरे पूछने पर उन्होंने कहा कि वह 'गुस्सा नहीं' है बस 'थोड़ा अटपटा लग रहा है।' वह कहते हैं, "पहले व्यापार जम जाए उसके बाद मैं शादी करने की सोचूंगा।"

विज्ञापन

'घर का ख्याल रखती है'

when question put on to indian husband about his wife

ऑटो रिक्शा ड्राइवर संदीप यादव कहते हैं, "मेरी बीवी घर, ज़मीन और जानवरों की देखभाल करती है।" उत्तर प्रदेश के रहने वाले 53 वर्षीय संदीप पिछले आठ साल से दिल्ली में काम कर रहे हैं।

वह बताते हैं कि उनकी बीवी गांव में रहती हैं और "चार बच्चों, तीन गायों, एक भैंस और एक बछड़े का ख्याल रखती हैं।" संदीव यादव को मेरी जरूरत से ज़्यादा पूछताछ से कोई दिक्कत नहीं हुई।

वह कहते हैं, "आपने मुझसे एक सवाल पूछा और मैंने उसका जवाब दे दिया। इसमें क्या बड़ी बात है। मेरी बीवी गांव में है, आप वहां जाकर उसे किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा सकते। मैं नाराज़ क्यों होऊं?"

'मेरी शादी नहीं हुई है!'

when question put on to indian husband about his wife

मनोज सिंह राठौर 28 साल के हैं और वह कहते हैं कि शादी करने के लिए 'अभी उम्र ही क्या हुई है।' वह कहते हैं, "मेरे परिवार वाले हमेशा मुझसे पूछते रहते हैं कि मैं शादी कब करूंगा और मैं उन्हें कहता हूं, जब मैं तैयार हो जाऊंगा।"

राठौर कहते हैं कि लोग महिलाओं से उनके पति के बारे में इसलिए पूछते हैं क्योकिं भारतीय "हंसमुख, दोस्ताना लोग होते हैं।" "वह बस आपसे जुड़ने की कोशिश कर रहे होते हैं।"

'मैं नहीं चाहता कोई पूछे'

when question put on to indian husband about his wife

ध्रुव खोसला कहते हैं कि वह कभी निजी सवाल नहीं पूछते क्योंकि "मैं नहीं चाहता कि कोई मुझसे निजी सवाल पूछे।" एक इंजीनियरिंग फ़र्म में मैनेजर 31 वर्षीय ध्रुव कहते हैं कि भारत में लोग दूसरों के मामलों में दखल इसलिए देते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि "अगर आपकी उम्र 20 साल हो गई है तो आपकी शादी हो जानी चाहिए।

" लेकिन वह कहते हैं कि पुरानी पीढ़ी के लोग ही ऐसे सवाल पूछते हैं, उनकी पीढ़ी के लोग अलग हैं। वह बताते हैं, "मैं तलाकशुदा हूं। मेरे ज़्यादातर दोस्त और मेरी बड़ी बहन अविवाहित हैं। हमसे अक्सर पूछा जाता है कि हमारी शादी हुई है या नहीं।" "अपरिचित लोगों को यह सवाल नहीं पूछना चाहिए, बुरा लगता है।" क्या कभी उन्हें लगा कि किसी को मार दें? "हां", उन्होंने जवाब दिया।

'महिला की तो शादी होनी ही चाहिए'

when question put on to indian husband about his wife

जगदीश सिंह कैरा कहते हैं कि "यह सन्नाटा तोड़ने वाला सवाल है।" और "इतना भी निजी नहीं है कि इससे चिढ़ा जाए।'' उनकी बीवी कॉलेज छात्रा हैं और वह कहते हैं कि अक्सर उनके दोस्त और परिवार के सदस्य पूछते हैं कि उनकी शादी हुई है या नहीं। हालांकि कोई यह नहीं पूछता कि उनकी बीवी क्या करती है?

वह कहते हैं, "भारत में महिलाओं से उनके पति के बारे में सवाल इसलिए पूछे जाते हैं कि क्योंकि यहां लोगों को लगता है कि महिला को तो शादीशुदा होना ही चाहिए। भारतीय यह कल्पना ही नहीं कर सकते कि महिला की शादी न हुई हो।"

'बुरा लगता है'

when question put on to indian husband about his wife

इंजीनियर अनुभव राज की उम्र 30 साल है और वह अविवाहित हैं। चिढ़े हुए नज़र आ रहे अनुभव पूछते हैं, "आप मुझसे यह सवाल क्यों पूछ रही हैं।"

जब मैंने उन्हें वजह बताई तो उन्होंने कहा, "जब आपने मुझसे यह सवाल पूछा तो शुरुआत में मैं थोड़ा चिढ़ गया। लेकिन फिर मैंने सोचा कि यह सवाल अजीब भी नहीं है।"

'अगर आप अपनी बीवी को चाहते हैं...'

when question put on to indian husband about his wife

प्रभु मिश्रा बताते हैं, "मेरी बीवी एक बुटीक चलाती हैं जहां से वह अपने डिज़ाइन किए कपड़े बेचती हैं।" वह यह भी कहते हैं, "आपसे निजी जानकारी साझा करने में कोई दिक्कत नहीं है", हालांकि मैं इसे किसी और से साझा नहीं करूंगा।" उनका मानना है कि कोई ऐसे सवाल से बुरा क्यों मानेगा इसकी ख़ास वजह है।

वह कहते हैं, "अगर आपकी बीवी सफल हो तो आपको कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा। मुझे अपनी बीवी के बारे में बात करने में अच्छा लगता है क्योंकि वह अपने काम में सफल है। मुझे उस पर गर्व है।"

प्रभु कहते हैं कि उनसे उनकी बीवी के काम के बारे में कभी सवाल नहीं पूछा गया और बताते हैं कि "उनकी बीवी से हमेशा उनके बारे में सवाल पूछे जाते हैं।"

वह कहते हैं, "लेकिन मुझे लगता है कि उसे बुरा नहीं लगता। मुझे लगता है कि अगर मैं सफल नहीं होता तो वह उसे बुरा लगता। मेरे खयाल से लोग अपनी बीवी (या पति) के बारे में बात करना तब पसंद नहीं करते जब उनकी शादी में खटास हो।"

'आदमी पूछ सकते हैं'

when question put on to indian husband about his wife

जब मैंने दिल्ली मेट्रो में अपने साथ बैठे डॉक्टर विजय गोयल से यह सवाल किया तो वह नाराज से दिखे लेकिन फिर हमसे बात करने को तैयार हो गए। उन्होंने कहा, "आप हैं कौन? मुझसे यह सवाल क्यों पूछ रही हैं?

आपको मुझसे यह सवाल पूछने का कोई मतलब नहीं है।" जब मैंने उनसे कहा कि मुझसे यह सवाल कई बार पूछा जा चुका है तो उन्होंने कहा, "अगर कोई आदमी आपसे आधे घंटे तक बात कर रहा हो तो उसके बाद वह यह सवाल पूछ सकता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed