फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   when priya dutt broke down hearing verdict against sanjay dutt

फैसला सुनकर रो पड़ीं प्रिया दत्त; किसने क्या कहा

Thu, 21 Mar 2013 05:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 21 Mar 2013 05:13 PM IST
विज्ञापन
when priya dutt broke down hearing verdict against sanjay dutt

मुंबई बम ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा संजय दत्त को पांच साल की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी बहन प्रिया दत्त रो पड़ीं। बेहद आहत प्रिया ने कहा, 'क्या कहूं कुछ समझ में नहीं आ रहा है'।

विज्ञापन


फिल्म निर्माता व निर्देशक महेश भट्ट ने कहा कि मुझे इस फैसले से धक्का लगा है। मुझे लगता था कि इस दुखद कहानी की अंत सुखद होगी, पर ऐसा नहीं हुआ।

चर्चा में रहने वाली शर्लिन चोपड़ा ने कहा है कि यह एक दुखद फैसला है इससे हम सब निराश हैं।

कुणाल कोहली ने कहा कि मुंबई बम विस्फोट के असली गुनाहगार पाकिस्तान में छिपे हुए बैठे हैं। संजय दत्त पर इतनी कड़ी सजा ज्यायती है।

कमाल खान ने कहा कि एक सेलिब्रेटी होने के नाते संजय दत्त को इस सजा से राहत मिलनी चाहिए। उन पर आर्थिक जुर्माना होना चाहिए।

अभिनेत्री जया प्रदा ने कहा, 'मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बेहद निराश हैं। संजय दत्त पूरी तरह निर्दोष है। खैर सजा तो सजा है। संजय दत्त के पिता सुनील दत्त ने देश की सेवा की है। मुझे नहीं लगता कि उनके जैसे शख्स का बेटा देशद्रोही मामले में लिप्त हो सकता है।'
विज्ञापन


मुझे इस फैसले पर विश्वास नहीं हो रहा है। संजय दत्त इस सजा के लिए डिजर्व नहीं करते हैं।- करण जौहर, फिल्म निर्माता

मेरे लिए यह बहुत दुखद है कि संजय दत्त को एक बार फिर से जेल जाना होगा... जहां मैं उनसे मैं मिल चुका हूं। दूसरी बार जेल कहीं इस शख्स को बर्बाद न कर दे।- प्रीतीश नंदी
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय दत्त मेरे लिए बड़े भाई के समान है। उसका दिल पूरा सोना है। ईश्वर उसे शक्ति दे।- डब्बू रतनानी

भारतीय लोकतंत्र के लिए यह बहुत ही बेहतर होगा यदि न्यायालय राजनीतिज्ञ से जुड़े मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करे।- किरण बेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed