आपने देखी ये तस्वीर, जब 'मिसाइल मैन' ने लगाए थे ठुमके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को बच्चों के साथ बातें करने से लेकर जगह जगह लेक्चर देते तो काफी लोगों ने देखा था, मगर सादगी भरी जिंदगी जीने वाले मिसाइलमैन को नाचते थिरकते कम ही देखा गया है।
ऐसी ही खुशनसीबी हासिल हुई थी शहर के लिंक रोड स्थित मंगल नगर निवासी स्टेज शो करने वाले कलाकार प्रदीप पागल को।
वर्ष 2005 में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के अंगरक्षकों के दल की ओर से आयोजित किए गए रंगारंग समारोह में प्रदीप को यह सौभाग्य हासिल हुआ। इस समारोह के गायक विरेंद्र सिंह के माध्यम से प्रदीप पागल को वहां जाने का मौका मिला।
ढोल की थाप पर काफी देर तक थिरके थे
प्रदीप ने अपने बेहतरीन अंदाज में संचालन किया और कई हास्य प्रस्तुतियों से डॉ. कलाम को काफी हंसाया भी।
अंगरक्षकों के दल के साथ जब कलाम प्रदीप से मिले तो उन्होंने कहा-क्या तुम सच में ही पागल हो तो वहां ठहाके गूंज उठे। प्रदीप बोले-सर..जैसा आप समझें।
प्रदीप बताते हैं कि मैं उन लम्हों को जिंदगी भर नहीं भूल पाऊंगा जब मैने घुंघरू की आवाज निकाली और उनसे भी कुछ देर के लिए संग थिरकने की गुजारिश की। यह उनकी सादगी ही थी कि हम जैसे कलाकारों के साथ वह काफी देर तक थिरके। इतना ही नहीं, अपने हाथों से कुछ देर के लिए ढोल भी बजाया। उनका यह अंदाज दिल में उतर गया।
आज कलाम हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन ये लम्हें हमेशा हमारे दिलोदिमाग में बसे रहेंगे। आपको बताएं कि प्रदीप पागल कई सालों से स्टेज पर बेहतरीन संचालन के साथ ही अपनी कई खूबियों से दर्शकों को खूब हंसाते और नचाते आ रहे हैं।