{"_id":"75812f87f1043602f908498946986c31","slug":"when-husband-wife-relationship-will-become-more-beautiful-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को खुश रखने वाले पतियों को होगा ये फायदा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पत्नी को खुश रखने वाले पतियों को होगा ये फायदा
एजेंसी/वाशिंगटन।
Updated Sat, 13 Sep 2014 09:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप जीवन में खुश रहना चाहते हैं तो अपनी पत्नी को खुश रखिए। एक नए शोध के मुताबिक, अगर कोई पत्नी अपनी शादी को ज्यादा तवज्जो देती है तो उसके पति के खुश रहने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन इंस्टीट्यूट फॉर सोशल रिसर्च के प्रोफेसर विकी फ्रीडमैन ने कहा, ‘पुराने पति और पत्नियों का वैवाहिक जीवन ज्यादा खुशनुमा इसलिए होता था, क्योंकि वे अपने जीवन से संतुष्ट होते थे।’
विज्ञापन
फ्रीडमैन के मुताबिक, एक असफल वैवाहिक पुरुष के जीवन में संतुष्टि इस बात पर निर्भर करती है कि उसकी पत्नी इस रिश्तों को किस नजर से देखती है। अगर वह विवाह को तवज्जो देती है तो पुरुष के जीवन का संतुष्टि स्तर बढ़ जाता है, लेकिन अगर वह विवाह को ज्यादा तवज्जो नहीं देती तो उसके जीवन की चमक फीकी पड़ जाती है।
विज्ञापन
यह वैवाहिक जीवन में पत्नी और पति के प्रभाव को नापने वाला पहला शोध है। अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने 394 दंपतियों से हासिल किए गए 2009 आंकड़ो का विश्लेषण किया।
सभी जोड़ों में से एक साथी की उम्र 60 साल या उससे अधिक थी। शोधकर्ताओं ने पाया कि लिंग अलग अलग होने से जीवन की संतुष्टि के स्तर और क्षणिक खुशी के एहसास में कोई फर्क नहीं पड़ता। शोध में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों ने अपने वैवाहिक जीवन पर ज्यादा संतुष्टि जताई।