फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   When driver stops train for shopping

जब ट्रेन रोककर ड्राइवर ने की शॉपिंग

Fri, 10 Jul 2015 11:38 AM IST
Updated Fri, 10 Jul 2015 11:38 AM IST
विज्ञापन
When driver stops train for shopping

जी हां! ट्रेन के किसी तकनीकी कारणों से लेट होना तो समझ आता है, लेकिन ट्रेन रोककर ड्राइवर शॉपिंग करे तो क्या किया जाए।

विज्ञापन


ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला कानपुर के गंगाघाट स्टेशन के पास जब लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही ट्रेन जैसे ही गंगाघाट रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची ड्राइवर ने सिग्नल होने के बाद भी ट्रेन को रोक दिया। यही नहीं ड्राइवर ट्रेन से उतरा और क्रासिंग के पास ठेलों से सब्जी खरीद कर वापस ट्रेन पर बैठ कानपुर की ओर रवाना हो गया।

यह घटना कल रात 8.43 बजे की है जब आगरा कैंट ट्रेन लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही थी। सिग्नल होने के बाद भी ट्रेन के रुकने का किसी ने भी नहीं लगाया था पर ट्रेन क्रॉसिंग के पास एकाएक रुक गई। ट्रेन से ड्राइवर उतरा और बैरीकेडिंग पार कर सब्जी मंडी की ओर पहुंच गया। ड्राइवर ने सब्जी खरीदी और फिर ट्रेन लेकर चला गया।
विज्ञापन

कर्मचारी इसे तकनीकी खराबी समझे

When driver stops train for shopping

सिग्नल के कर्मचारी इंजन में कोई तकनीकी खराबी आ जाने की बात सोचकर ड्राइवर के पास पहुंचे। लेकिन जब उन्हें सच्चाई का पता चला तो वह वापस लौट आए।

इस दौरान ट्रेन करीब चार मिनट क्रासिंग पर ही खड़ी रही और यात्रियों को देरी हुई।

इस बारे में जब स्टेशन अधीक्षक छोटे लाल से उनके सीयूजी नंबर पर बात की गई तो बोले, ऐसी कोई जानकारी नहीं है। उस वक्त वे ड्यूटी पर नहीं थे। ड्यूटी पर प्रेम बाबू थे।



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed