फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   when dhoni reached to the army school

जब धोनी पहुंचे आर्मी स्कूल, चल पड़ा फोटो सेशन का दौर

Sat, 22 Aug 2015 08:56 AM IST
Updated Sat, 22 Aug 2015 08:56 AM IST
विज्ञापन
when dhoni reached to the army school

आखिरी जंप के दौरान पैरा ट्रूपर धोनी के साथ फोटो खिंचवाने में मस्त हो गए। धोनी ने भी अपने बेसिक कोर्स मैट और सीनियर अफसरों को निराश नहीं किया। जंप के बाद सभी जवान उनके पास पहुंच गए। काफी देर तक फोटो सेशन का दौर चला। कोई सेल्फी लेने में लगा, तो कोई ग्रुप फोटो। इस एतिहासिक पल को हर जवान अपने कैमरे में कैद कर यादों को हमेशा के लिए संजोय रखना चाहता था।

विज्ञापन


एडीएआरडीई में देखी पैराशूट की तकनीक

धोनी शुक्रवार सुबह जंप लगाने के बाद एडीआरडीई पहुंचे। यहां पर उन्होंने वैज्ञानिकों से मुलाकात के बाद पैराशूट डिजाइन एवं निर्माण खासकर पर्सनल पैराशूट, नवीनतम टेंडम एवं पीटीए-जी-2 के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


सीनियर वैज्ञानिक एके सक्सेना और एडीआरडीई निदेशक डा. एससी सती ने धोनी का स्वागत किया। विकसित पैराशूट, हैवी ड्रोप सिस्टम, एयरोस्टेट, अरेस्टर बैरियर आदि के बारे में बताया। इसके बाद शाम को धोनी ग्वालियर रोड स्थित 509 वर्कशॉप में पहुंचे। यहां पर उन्होंने रडार आदि के बारे में जानकारी हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्मी पब्लिक स्कूल पहुंचे

when dhoni reached to the army school

धोनी सुबह आर्मी पब्लिक स्कूल भी पहुंचे। स्कूल की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सेना के प्रति रुझान पैदा करने की बात कही। सबसे पहले तो धोनी ने देरी से आने के कारण बच्चों से माफी मांगते हुए कहा अगली बार आऊंगा, तो फुल टाइम दूंगा। साथ में खेलूंगा और सभी को मोटीवेट भी करूंगा।

सो जाओ, मेरे चक्कर में सारी रात जागे हो

धोनी ने सुबह 6:34 बजे जंप लगाई। जंप लगाने के बाद जब वह अपना पैराशूट उतार रहे थे उसी दौरान ग्राउंड के पीछे से कुछ ग्रामीण आ गए। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका तो वह धोनी-धोनी के नारे लगाने लगे। इस पर माही ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया और कहा कि अब आप लोग सो जाओ। मेरे चक्कर में आप रात से जाग रहे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed