फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Know when and how much money can you withdraw from your PF account

जानिए कब और कितना निकाल सकते हैं पीएफ का पैसा?

Tue, 13 Jan 2015 01:29 PM IST
Updated Tue, 13 Jan 2015 01:29 PM IST
विज्ञापन
Know when and how much money can you withdraw from your PF account

यदि कोई मुश्किल समय न आए तो पीएफ का पैसा नहीं निकालना ही समझदारी है, लेकिन आप चाहें तो जरूरत पड़ने पर इसे निकाल भी सकते हैं। हालांकि, हर स्थिति में भी पीएफ का पैसा नहीं निकाला जा सकता है।

विज्ञापन


पीएफ का पैसा सिर्फ कुछ खास परिस्थितियों में ही निकाला जा सकता है। इनमें भी कुछ स्थितियों में तो आप पूरा पैसा निकाल सकते हैं और कुछ में अपने कुल पैसे का एक निश्चित हिस्सा। आइए जानते हैं कब और कितना निकाल सकते हैं पीएफ का पैसा-
विज्ञापन


मेडिकल ट्रीटमेंट

पीएफ का पैसा मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए निकाला जा सकता है। यह पैसा आप अपने, पत्नी, बच्चों और माता-पिता के इलाज के लिए निकाल सकते हैं।

इसकी खास बात यह है कि इस स्थिति में आप जब चाहे तब पीएफ का पैसा निकाल सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि इसके लिए आपकी नौकरी एक निश्चित समय की होनी चाहिए, जैसे 3 साल या 5 साल।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल ट्रीटमेंट के तहत पैसा निकालने के लिए आपको महीने भर से अधिक तक अस्पताल में भर्ती होने का सबूत देना पड़ता है। साथ ही, जिस कंपनी में नौकरी कर रहे हैं वहां का अप्रूव लीव सर्टिफिकेट (छुट्टी लेने की अनुमति) भी देना होता है।

इसके लिए इंप्लायर या ईएसआई से एक और सर्टिफिकेट लेकर जमा करना होता है। इस सर्टिफिकेट में यह घोषणा की गई होती है कि जिसे ट्रीटमेंट दिया जाना है, उस तक ईएसआई की सुविधा नहीं पहुंचाई जा सकती है।

पीएफ का पैसा निकालने के लिए फॉर्म 31 के साथ बीमारी का सर्टिफिकेट देना होता है। आपको बता दें कि मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए कोई भी व्यक्ति अपनी सैलरी का अपनी सैलरी का 6 गुना या पीएफ का पूरा पैसा, जो भी कम हो उतना निकाल सकता है।

पढ़ाई या शादी

Know when and how much money can you withdraw from your PF account

पीएफ के पैसे को अपनी या फिर अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए भी निकाला जा सकता है। इसके तहत आप अपनी या भाई-बहन की शादी के लिए भी पीएफ का पैसा निकाल सकते हैं।

आपको बता दें कि इसके तहत आप पीएफ का पैसा तभी निकाल सकते हैं, जब आपकी नौकरी 7 साल से अधिक की हो चुकी हो। अपनी नौकरी के पूरे समय में कोई भी व्यक्ति सिर्फ 3 बार ही पढ़ाई के लिए पीएफ का पैसा निकाल सकता है।

पढ़ाई के लिए पीएफ का पैसा निकालने के लिए अपने इंप्लायर से फॉर्म 31 के जरिए आवेदन करना होता है और साथ में संबंधित कारण का सबूत भी देना होता है। इसके तहत कुल जमा पीएफ का सिर्फ 50 प्रतिशत ही निकाला जा सकता है।

प्लॉट या घर खरीदने, घर की मरम्मत के लिए

Know when and how much money can you withdraw from your PF account

इन स्थितियों में पीएफ का पैसा निकालने के लिए नौकरी के 5 साल पूरे होना आवश्यक है, इससे पहले आप इन सभी के लिए पीएफ का पैसा नहीं निकाल सकते हैं। इन तीनों ही स्थितियों में कोई भी व्यक्ति अपनी नौकरी के पूरे समय में सिर्फ एक बार ही पीएफ के पैसे निकाल सकता है।

प्लॉट या घर खरीदने की स्थिति में यह शर्त भी है कि घर आपके, आपकी पत्नी के या फिर दोनों के नाम पर रजिस्टर होना चाहिए। साथ ही वह प्रॉपर्टी किसी प्रकार के विवाद में न हो और उस पर किसी तरह की कानूनी कार्रवाई भी नहीं चल रही होनी चाहिए।


कितना निकाल सकते हैं पैसा

प्लॉट खरीदने के लिए- सैलरी का अधिकतम 24 गुना तक पीएफ का पैसा।

घर बनाने के लिए- सैलरी का अधिकतम 36 गुना तक पीएफ का पैसा।

घर की मरम्मत के लिए- सैलरी का अधिकतम 12 गुना तक पीएफ का पैसा।

होम लोन के भुगतान के लिए

Know when and how much money can you withdraw from your PF account

कोई भी व्यक्ति जिसकी नौकरी 10 साल से अधिक की हो चुकी है वह अपने होम लोन के भुगतान के लिए पीएफ का पैसा निकाल सकता है। इसके तहत सैलरी का अधिकतम 36 गुना तक पीएफ का पैसा निकाला जा सकता है।

आपको बता दें कि होम लोन के भुगतान के लिए पीएफ के पैसों का इस्तेमाल पूरे समयकाल के दौरान सिर्फ एक बार किया जा सकता है।

प्री-रिटायरमेंट

इसके तहत पीएफ का पैसा निकालने के लिए व्यक्ति की उम्र 54 साल या उससे अधिक होनी चाहिए। आपको बता दें कि प्री-रिटायरमेंट पर आप कुल पीएफ का 90 प्रतिशत तक पैसा निकाल सकते हैं। हालांकि, इसके तहत पीएफ का पैसा सिर्फ एक ही बार निकाला जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed