...जब प्लेटफॉर्म पर ही गुम हो गए अमिताभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों चेहरों में पहचाने जाने वाले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार रेलवे प्लेटफार्म की भीड़ में गुम हो गये थे। यह खुलासा खुद अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर किया है।
पीटीआई के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने ट्रेन के प्रति अपने लगाव और बचपन की यादों को ताज़ा करते हुए कहा कि जब वह दो साल के थे तब एक बार वह अपने पिता मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन और मां तेजी बच्चन के साथ इलाहाबाद से कराची अपने नाना नानी से मिलने गए थे। वापसी में जहां से ट्रेन बदलनी होती थी, वहां वह स्टेशन पर गुम हो गए।
अपने ब्लॉग में दी अमिताभ ने जानकारी
गुजरे वक्त को याद करते हुए उन्होंने कहा कि इस घटना से उनके माता-पिता बेहद परेशान हो गए और स्टेशन पर सबसे पूछने लगे कि क्या उन्होंने किसी दो साल के बच्चे को देखा है।
काफी मशक्कत के बाद एक यात्री ने आकर उन्हें बताया कि एक बच्चा प्लेटफार्म को जोड़ने वाले रेलवे ब्रिज पर खड़ा है और हर आने-जाने वाली ट्रेन को बड़े ग़ौर से देख रहा है।
इस जानकारी के बाद अमिताभ बच्चन के माता-पिता उनके पास दौड़े-दौड़े पहुंचे जहां वह बड़े आराम से बैठकर ट्रेन को निहार रहे थे। इन पलों को अपने चाहने वालों के साथ साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने ट्रेन को निहारते अपनी एक फोटो पोस्ट की है और साथ यह भी कहा कि वह आज भी ट्रेन को देखने का शौक रखते हैं। उन्होंने कहा कि ये पल उन्हें बचपन की यादों में ले जाते हैं।