{"_id":"d0843d5820e561c139d80584a851f881","slug":"what-will-gone-salman-in-the-case-of-weapons-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार रखने के मामले में सलमान का क्या होगा?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हथियार रखने के मामले में सलमान का क्या होगा?
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Tue, 09 Dec 2014 01:27 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान के जोधपुर में बहुचर्चित काले हिरण शिकार के आरोपी अभिनेता सलमान खान पर शिकार के दौरान अवैध हथियार रखने के मामले में अब निचली अदालत में 16 दिसम्बर को अंतिम बहस होगी।
विज्ञापन
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जोधपुर ने इस मामले की सुनवाई के बाद 16 दिसम्बर को अंतिम बहस की तिथि निर्धारित की। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जोधपुर अनुपमा बिजलानी की अदालत में बचाव पक्ष को सबूत के तौर पर एक स्थानीय समाचार पत्र की प्रति पेश करने में विफल रहा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हम साथ-साथ हैं, फिल्म की शूटिंग के दौरान वर्ष 1998 में काकांणी क्षेत्र में सलमान खान से दो काले हिरणों के शिकार मामले में अवधि पार हथियार बरामद किए गए थे। सलमान के खिलाफ काले हिरण शिकार और आम्र्स एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन