फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   what said milkha marycomm and sharukh khan

ओबामा के नाम लेने पर क्या बोले मिल्खा-मैरीकॉम और शाहरूख?

Tue, 27 Jan 2015 09:58 PM IST
Updated Tue, 27 Jan 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
what said milkha marycomm and sharukh khan

तीन दिन भारत में रहे अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने जहां अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लिया। यात्रा के आखिरी दिन दिए गए भाषण में ओबामा ने पांच भारतीय हस्तियों का विशेष जिक्र कर यह जताने का भी प्रयास किया कि वह यहां के लोगों के बारे में भी काफी जानकारी रखते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने जहां भाषण में बॉलीवुड बादशाह शाहरूख खान का जिक्र करते हुए उनकी फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे के एक डायॅलाग को भी दोहराया तो वह मिल्खा सिंह जैसे महान एथलीट और विश्व चैंपियन मुक्केबाज मैरीकॉम का नाम लेने से भी नहीं चूके।
विज्ञापन


उन्होंने हाल ही में नोबेल पुरस्कार पाने वाले कैलाश सत्यार्थी का भी जिक्र किया। ओबामा द्वारा अपने नाम का जिक्र करने पर शाहरूख खान ने उनका आभार जताया तो मुक्केबाज मैरीकॉम भी फूली नहीं समाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले शाहरुख, अगली बार उन्हें नचाएंगे छैंया-छैंया पर

what said milkha marycomm and sharukh khan

खुश मैरीकॉम ने कहा कि मैं उनकी शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मेरा नाम लिया। उन्होंने मेरे कई वर्षों के प्रदर्शन को सम्मान दिया है। मेरे लिए यह हैरानी भरा है क्योंकि वह किसी और का भी नाम ले सकते थे। मैं इससे खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। अगर मैं कभी उनसे मिली तो जरूर उनको शुक्रिया कहूंगी क्योंकि यह बेहद उत्साहजनक है।

वहीं पूर्व एथलीट मिल्‍खा सिंह तो इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करने से भी नहीं चूके। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के कारण भारत का डंका दुनियाभर में बज रहा है। इसलिए अमेरिकी राष्ट्रपति भी अपने भाषणों में हम लोगों का जिक्र करने से नहीं चूक रहे।

बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान ने मंगलवार को कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने भाषण में उनके नाम का जिक्र किया।

ओबामा ने लैंगिक और धार्मिक समानता पर बोलते हुए शाहरुख की चर्चित फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के लोकप्रिय डॉयलॉग ‘सेनोरिटा, बड़े-बड़े देशों में छोटी....’ का जिक्र किया था। शाहरुख ने ट्वीट किया कि उन्हें ओबामा के भाषण में खुद का जिक्र होने पर गर्व है। अफसोस यह है कि उन्होंने भांगड़ा नहीं किया... अगली बार निश्चित तौर छैंया-छैंया होगा।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed