फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   what is wrong with Maoist acts

नक्सली आखिर क्या गलत करते हैं: सीएम मांझी

Mon, 05 Jan 2015 09:00 AM IST
Updated Mon, 05 Jan 2015 09:00 AM IST
विज्ञापन
what is wrong with Maoist acts

बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने रविवार को एक और विवादास्पद बयान दिया। मुंगेर जिले के तारपुर में आयोजित किसान-मजदूर सम्मेलन में उन्होंने कहा कि नक्सली क्या गलत कहते और करते हैं।

विज्ञापन


मांझी बोले कि वह नक्सलियों के साथ हैं। वे मानते हैं कि ठेकेदारों ने लूट मचा रखी हैं। ऐसे ठेकेदारों से लेवी वसूलना कहीं से गलत नहीं है। मांझी ने नक्सलवाद की समस्या की चर्चा करते हुए कहा कि गरीब मजदूर ही नक्सलवाद की ओर अग्रसर होते हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पचास लाख तक की योजनाओं की ठेकेदारी में आरक्षण पर उनके सहयोगियों में अभी सर्वसहमति नहीं है, फिर भी इस प्रस्ताव को मूर्तरूप देने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रिमंडल के लोग नहीं सुनते उनकी बात

what is wrong with Maoist acts

मांझी ने कहा कि उनके मंत्रिमंडल के लोग ही उनकी बात नहीं सुनते हैं। वो जो करना चाहते हैं, उन्हें नहीं करने दिया जाता है।

मांझी न कहा कि लोग उन्हें रोकने का प्रयास कर लें, लेकिन वह हर हाल में वो करके रहते हैं जो करना चाहते हैं। माझी ने कहा कि उन्हें जो मौका मिला है उसे वह किसी हाल में खोना नहीं चाहते। मांझी ने इस दौरान कई घोषणाएं कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed