फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   What is the reality of the relationship of jashoda and modi?

अखिर क्या है जशोदा और मोदी के रिश्ते की हकीकत?

Fri, 02 Nov 2012 10:55 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 02 Nov 2012 10:55 AM IST
विज्ञापन
 What is the reality of the relationship of jashoda and modi?

क्या गुजरात के बांसकाठा जिले में रह रहीं जशोदाबेन चिमनलाल मोदी नरेंद्र मोदी की पत्नी हैं? ये सवाल एक बार फिर सुर्खियों में है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने नरेंद्र मोदी के शादीशुदा होने के विवाद को एक बार फिर जिंदा कर दिया है। तीन साल पहले भी मोदी और जशोदाबेन के रिश्ते की कहानी उछाली गई थी।

विज्ञापन


एक अंग्रेजी मैगजीन ने दावा किया था कि नरेंद्र मोदी शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी जशोदाबेन गुजरात के बांसकाठा जिले के राजोसाना गांव में रहती हैं। हालांकि तब भाजपा के नेताओं ने इसे विपक्ष की साजिश करार दिया और मोदी ने इस पर चुप्पी साध ली। अब देखना यह है कि मोदी इस बार दिग्गी के सवाल का जवाब देते हैं या चुप रहना ही बेहतर समझते हैं।
विज्ञापन


नरेंद मोदी शादीशुदा हैं या नहीं, इस संबंध में अब तक दो तरह के दावे किये जाते रहे हैं। ये दोनों दावे कितने पुख्ता हैं, इस संबंध में बहुत ही कम जानकारी है। हालांकि दोनों ही दावों में जशोदा बेन को नरेंद्र मोदी की पत्नी बताया जाता है। पहले दावे के मुताबिक, जशोदा बेन चिमनलाल मोदी 18 साल की उम्र में नरेंद्र मोदी से ब्याही गई थीं। यह विवाह मोदी के गृह जिले मेहसाणा के वाडनगर गांव में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उनकी शादी हुई तब जशोदा महज आठवीं तक पढ़ी थीं। ये बात नरेंद्र मोदी को रास नहीं आई। जशोदाबेन अपने पिता चिमनलाल के घर वापस भेज दी गईं। पति की इच्छा के मुताबिक, उन्होंने आगे की पढाई शुरु की। 1972 में एसएससी करने के बाद उन्होंने प्राइमरी टीचर का कोर्स किया और अहमदाबाद में एक स्कूल में तीन महीने के लिए पढ़ाया भी। हालांकि इसके बाद भी नरेंद्र मोदी के जीवन उनकी दोबारा वापसी नहीं हो पाई।

23 मार्च 1978 को उन्होंने बांसकाठा जिले के देकवली गांव में एक प्राइमरी स्कूल में पढ़ाना शुरू कर दिया। तीन साल पहले वह बांसकाठा जिले के राजोसाना गांव में रहतीं थीं और वहीं के एक प्राइमरी स्कूल में पढ़ाती थीं। उनके विद्यार्थियों में अधिकांश बच्चे मुस्लिम थे। 


दूसरे दावे के मुताबिक, नरेंद्र मोदी और जशोदाबेन का विवाह बचपन में हुआ था। लेकिन उनका ‘गौना’ नहीं हुआ। उस जमाने में बाल विवाह की प्रथा थी और मोदी की विवाह भी इसी प्रथा के तहत हुआ। हालांकि बाद उनका झुकाव संघ की ओर हो गया और उन्होंने अविवाहित रहने का फैसला किया। जशोदाबेन ने भी मोदी के फैसले का सम्मान किया और उनसे अलग हो गईं। लेकिन उन्होंने भी दोबारा शादी नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed