फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   what is punishment for rape in other countries

किस देश में क्या है बलात्कार की सजा?

Thu, 20 Dec 2012 01:21 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 20 Dec 2012 01:21 AM IST
विज्ञापन
what is punishment for rape in other countries

दिल्ली में सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आने से इस बात की बहस छिड़ गई है कि आखिर गैंग रेप में फांसी की सजा क्यों नहीं?

विज्ञापन


हालांकि भारत में मौजूदा कानून के तहत गैंग रेप में अधिकतम उम्रकैद का प्रावधान है, लेकिन इस मामले में एक तरफ जहां कई लोगों का मानना है कि ऐसे मामले में फांसी की सजा का प्रावधान होना चाहिए।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ कई कानूनी जानकार मानते हैं कि फांसी की सजा ऐसी समस्या का समाधान नहीं है। बल्कि ऐसे मामले में मौजूदा सजा काफी है।

हम आपको बता रहे हैं कि भारत के अलावा दूसरे देशों में रेप की सजा क्या है? कहीं बलात्कारी को साधारण जेल की सजा सुनाई जाती है, तो कहीं पर उसे नपुंसक बना देने तक का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका
हिंसात्मक रेप के मामले में अमेरिका के अधिकतर हिस्सों में उम्रकैद की सजा दी जाती है। मगर कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा, जॉर्जिया, लोवा, लुसियाना, मोनटाना, ओरेगॉन, टैक्सास और विस्कॉन्सिन जैसे अमेरिकी राज्यों में रेप के दोषी को केमिकल और सर्जिकल तरीके से नपुंसक बनाने का विकल्प भी है।

ग्रेट ब्रिटेन
यूके में रेप की अधिकतर सजा उम्रकैद है।

रूस
हिंसा के दम पर जबरदस्ती रेप करने पर यहां 4 से 10 साल तक की सजा दी जाती है।

फ्रांस
यहां रेप की अधिकतम सजा 20 साल की जेल है।

आस्ट्रेलिया
यहां रेप की सजा सात साल है। हालांकि कुछ मामलों में देखा गया है कि दोषी की सजा को निलंबित कर दिया गया।

चेक गणराज्य
जो दोषी उम्रकैद जैसी मुश्किल सजा से बचना चाहते हैं, उन्हें नपुंसक बनकर जेल से बाहर जाने का विकल्प भी दिया जाता है।

दक्षिण कोरिया
यहां रेप की सजा अधिकतम 15 साल है। हालांकि यहां पर रेपिस्ट को नपुंसक बनाए जाने का विधेयक भी लंबित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed